गांधी नगर पुलिस की कार्यवाही
खबरनेशन/Khabarnation
हाईवेस्टर मशीन से रात्रि में पार्ट्स चोरी करने वाला बदमाश गिरफ्तार, 45000/- रुपये का माल बरामद
दिनांक 21/03/2019 को थाना गांधी नगर क्षेत्र स्तिथ पालाखेड़ी के निवासी फरयादी हिम्मत पिता गोकुल पूरी के द्वारा थाने पर सूचना दी गई कि मेरी हाईवेस्टर मशीन मेरे खेत में खड़ी थी । जिसमे से कोई बदमाश रात्रि में एक सेल्फ मशीन व एक डिस्ट्रीब्यूटर मशीन को ऑरी से काटकर चोर ले गया ।
फरियादी की रिपोर्ट पर से अपराध क्रमांक 81/2019 धारा 379 ताहि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । प्रकरण के आरोपियों की शीघ्र पकड़ने के निर्देश वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा थाना प्रभारी गांधी नगर नीता देअरवाल को दिए गए थे ।
प्रकरण के आरोपी को पकड़ने के लिए थाना प्रभारी गांधी नगर के द्वारा अपने मार्ग दर्शन में कार्य करने हेतु प्र.आर. 1023 संजय व आर 1544 सुनील को पालखेड़ी गाँव के आस पास आवारा घूमने वाले संदिग्धों की तलाश हेतु लगाया ।
आज इसी टीम द्वारा मुखबिर सूचना पर पंजाब राज्य का रहने वाला वीरेन्द्र पिता दरियाब सिक्ख निवासी ग्राम संदेरी, थाना दड़वा, जिला संगरेरा राज्य पंजाब को मुखबिर सूचना पर पकड़ा जिससे पूछताछ करने पर पहले तो पुलिस को इधर उधर की बातों में उलझने लगा जिससे सख्ती से पूछताछ करने पर हाईवेस्टर मशीन में चोरी करना स्वीकार किया, आरोपी से चोरी किये गए मश्रुके के संबध में पूछते पलिया रेल्वे स्टेशन के पास खाली पड़े यार्ड में छुपाकर रखा होना बताया आरोपी वीरेन्द्र के मेमोरण्डम 27. सा विधान का तैयार कर पलिया रेल्वे स्टेशन के पास से सदर अपराध का मश्रुका एक सेल्फ मशीन व एक डिस्टिब्यूटर मशीन व एक आरी का पत्ता कीमती 45000 रुपये मोके से जब्त किये गए ।
पकड़े गए आरोपी वीरेन्द्र से अन्य चोरी संबंधी अपराधों में पूछताछ की जा रही है ।
इस उल्लेखनीय कार्य में थाना प्रभारी नीता देअरवाल, प्र. आर 1623 संजय, आर. 1544 सुनील की सराहनीय भूमिका रही ।