राज्य मंत्री यादव का केन्द्र से छतरपुर में मेडिकल कालेज खोलने का अनुरोध

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री ललिता यादव ने नई दिल्ली में केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा से पार्लियामेंट हाउस में मुलाकात की। यादव ने केन्द्रीय मंत्री से छतरपुर जिले में मेडिकल कॉलेज खोलने का अनुरोध किया।

राज्य मंत्री यादव ने केन्द्रीय मंत्री नड्डा को बताया कि छतरपुर में मेडिकल कॉलेज खोलने पर पन्ना और टीकमगढ़ जिले के साथ-साथ दमोह की सम्पूर्ण जनता को भी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्राप्त हो सकेंगी। उन्होंने कहा कि इन जिलों से छतरपुर के लिए आवागमन के बेहतर साधन उपलब्ध हैं। छतरपुर जिला मुख्यालय से निकटतम मेडिकल कॉलेज सागर की दूरी लगभग 170 कि.मी. होने के कारण लोगों को बहुत परेशानी होती हैं।

यादव ने बताया कि जिला चिकित्सालय छतरपुर में पांच एकड़ भूमि मेडिकल कॉलेज की स्थापना के लिये उपलब्ध हैं। उन्होंने बताया कि जिला चिकित्सालय से मेडिकल कॉलेज से संबद्धता संबंधी केन्द्र सरकार के मापदण्डों को पूरा कर रहा हैं। (खबरनेशन / Khabarnation)
 

Share:


Related Articles


Leave a Comment