"हम होंगे कामयाब" जागरूकता अभियान अन्तर्गत सोनोलॉजिस्ट /रेडियोलॉजिस्ट की एक दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न

Khabar Nation

इन्दौर

 "हम होंगे कामयाब" विशेष जागरुकता अभियान अंतर्गत पी.सी.पी.एन.डी.टी. अधिनियम के तहत सोनोग्राफी सेंटर के सोनोलॉजिस्ट व रेडियोलॉजिस्ट की एक दिवसीय उन्मुखीकरण /प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन आज कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में किया गया।  कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्री रामनिवास बुधौलिया, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी.एस. सैत्या, सहायक संचालक महिला एवं बाल विकास विभाग श्री जय श्रीवास्तव,  नोडल पीसीपीएनडीटी सेल सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। उक्त उन्मुखीकरण / प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपस्थित सोनोग्राफी सेंटर के सोनोलॉजिस्ट / रेडियोलॉजिस्ट एवं परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग को डॉ. मुकेश सिन्हा एवं डॉ. एच. के. गुप्ता द्वारा पी.सी.पी.एन.डी.टी. एक्ट एवं जेण्डर सेन्सेटाईजेशन के विषयों पर प्रशिक्षण प्रदान किया गया एवं पी.सी.पी.एन.डी. टी एवं अन्य संबंधित विषयों पर संवाद किया गया।

            कार्यक्रम में उपस्थित प्रतिभागियों को महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं बेटी बचाओ बेटी पढाओ की बुकलेट एवं पम्पलेट प्रदान किये गये। कार्यकम के समापन पर डॉ. बी.एस. सैत्या एवं श्री जय श्रीवास्तव द्वारा उपस्थित प्रतिभागियों एवं रिसोर्स पर्सन का आभार व्यक्त किया गया।

 

Share:


Related Articles


Leave a Comment