निजी क्षेत्र की कंपनियों में साढ़े 300 से अधिक युवाओं को मिलेगी नौकरी

एक दिवसीय रोजगार/स्वरोजगार मेला आज

Khabar Nation

इन्दौर

            जिले के बेरोजगार आवेदको हेतु युवा संगम कार्यक्रम के अन्तर्गत रोजगार एवं स्वरोजगार एवं अप्रेन्टिसशिप के अवसर एक ही छत के निचे देने के उदेश्य से एक संयुक्त रोजगार मेला (युवा संगम) जिला रोजगार कार्यालय, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था और जिला उद्योग केन्द्र इन्दौर के तत्वावधान में एक दिवसीय (युवा संगम) रोजगार मेला का आयोजन 02 दिसम्बर 2024 सोमवार को प्रातः 11:00 बजे से 03 बजे तक औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, नंन्दानगर इन्दौर में किया जा रहा है ।

            उक्त रोजगार मेले में आवेदकों को कॅरियर बनाने का सुनहरे अववर के साथ साथ व्यवसाय प्रारम्भ करने के लिये लोन की प्रकिया बाबत मार्गदर्शन भी दिया जायेगा। साथ ही रोजगार मेले में कई प्रतिष्ठित कम्पनीया जैसे-आयसर, आई.टी.एल इण्डस्ट्रीज, दिप्पी इन्टरप्रायसेस, वाईट क्लीप, क्वेश कार्पोरेशन,

निर्माण आग्रेनाईजेशन, एसडी कन्सल्टेन्ट, एसजीएस (मेनपॉवर), रूपरंग, मोजेक वर्क स्कील, अल्ट्रोज टेक्नोलॉज पटेल मोटर, आदि के लगभग 350 से अधिक विभिन्न पदों जैसे-सेल्स एक्जिकिटीव टेलीकॉलर, मशिन औपरेटर, पेकिग, सैल्स, टीमलिडर, ड्राइवर, बैकआफिस, हैल्पर,इलेक्ट्रीशियन, फिटर, वेलडर, सुरक्षा गार्ड आदि पदों हेतु आकर्षक वेतन पर रोजगार प्रदान करने हेतु कम्पनीयों के प्रतिनिधि आवेदको के साक्षात्कार लेकर प्रारम्भिक रूप से चयन करेंगे ।

            उप संचालक रोजगार श्री पी.एस. मण्डलोई ने बताया है कि मेले में 18 से 40 वर्ष के आवेदक जो की हाईस्कुल से लेकर स्नातकोत्तर किसी भी विषय में पास एवं तकनिकी योग्यता जैसे आईटीआई के आवेदक भी उक्त पदों हेतु रोजगार मेले में भाग लेकर योग्यताअनुसार रोजगार प्राप्त कर सकते है । रोजगार मेले में सम्मिलित होने वाले आवेदक अपनी समस्त शैक्षणिक योग्यता के प्रमाण पत्रों के साथ बायोडेटा की प्रतियों एवं अन्य प्रमाण पत्र जैसे- आधार कार्ड आदि के प्रमाणपत्रों की फोटो प्रतियों भी आवश्यक रूप से साथ लाये ।

 

Share:


Related Articles


Leave a Comment