खेल मंत्री पटवारी से मिले राष्ट्रीय पैरा जूडो खिलाड़ी
खबरनेशन/Khabarnation
भोपाल : खेल एवं युवा कल्याण मंत्री जीतू पटवारी से अन्तर्राष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय जूडो खिलाड़ियों ने कोच प्रवीण भटेले के नेतृत्व में सौजन्य भेंट की। पैरा एशियन गेम्स जकार्ता, इंडोनेशिया-2018 की स्वर्ण पदक विजेता कु. पूनम शर्मा तथा राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक हॉसिल करने वाली कु. स्वति शर्मा और कपिल परमार ने खेल मंत्री से उनके अभ्यास स्थान पर बोर्डिंग-डे बोर्डिंग की सुविधा तथा दृष्टि बाधित खिलाडियों को उत्कृष्ट खिलाड़ी घोषित करने का आग्रह किया। मंत्री पटवारी ने खिलाड़ियों को आश्वासन दिया है कि इस संबंध में नीति निर्धारित कर निर्णय लिया जायेगा।
Related Articles
Leave a Comment
Warning! please config Disqus sub domain first!