स्वच्छ परिवहन में भोपाल देश में अव्वल

खबरनेशन/Khabarnation  यह अच्छी बात है कि भोपाल पूरे देश में स्वच्छ परिवहन के मामले में अव्वल आया है। यह जानकारी कल कोलकता में जारी हुए सेंटर फॉर साइंस एंड एनवॉरमेंट के सर्वे में सामने आई है। पर्यावरण के लिये काम करने वाली इस संस्था ने यह जानकारी जुटाने के लिये 14 बडे शहरों में वाहनों की संख्या के मुकाबले कार्बन उत्सर्जन के आँकड़े जुटाए थे। इसके अनुसार दूसरे नंबर पर विजयवाडा और तीसरे नंबर पर चंडीगढ का परिवहन स्वच्छ है। संस्था की कार्यकारी निदेशक अनुमिता रॉय चौधरी ने बताया कि रैंकिग से यह पता चलता है कि कार्बन उत्सर्जन कम करने के लिये शहरों को नीति बनाने की जरूरत है।

Share:


Related Articles


Leave a Comment