नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह 30 जुलाई से 1 अगस्त तक विंध्य के दौरे पर
खबरनेशन/Khabarnation
भोपाल, 29 जुलाई 2018, नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह 30 जून से 1 अगस्त तक सतना और छतरपुर जिले का दौरा करेंगे। सिंह 29 जुलाई को सतना के लिए रवाना होंगे। 30 जुलाई को सतना से सीधी जाएंगे जहां कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं मध्यप्रदेश के प्रभारी दीपक बाबरिया के साथ जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में शामिल होंगे। सिंह 31 जुलाई को रीवा से दिल्ली जाएंगे जहां वे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री राहुल गांधी की बैठक में भाग लेंगे। सिंह रात्रि को भोपाल लोटेंगे और रात में ही रेवांचल एक्सप्रेस से मैहर के लिए रवाना होंगे।एक अगस्त को मैहर में मप्र कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ की आमसभा और फिर उन्हीं के साथ राजनगर जिला छतरपुर की आमसभा में शामिल होंगे। सिंह एक अगस्त की रात्रि भोपाल लोट आएंगे।
Related Articles
Leave a Comment
Warning! please config Disqus sub domain first!