राजस्व मंत्री गुप्ता ने पदक विजेता तहसीलदार सोनकिया को सम्मानित किया
भोपाल। राजस्व, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री उमाशंकर गुप्ता ने 39वीं नेशनल मास्टर एथलेटिक्स चैम्पियनशिप-2018 में सिल्वर मैडल जीतने पर तहसील हुजूर, भोपाल के तहसीलदार विनोद सोनकिया को सम्मानित किया। प्रतियोगिता 21 से 25 फरवरी तक बेंगलुरु में हुई थी।
गुप्ता ने कहा कि सोनकिया ने व्यस्ततम शासकीय कार्यों के बावजूद यह उपलब्धि हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि इन्हें विभाग द्वारा भी प्रशस्ति-पत्र दिया जायेगा।
सोनकिया ने 100 मीटर रेस और 400 मीटर रिले रेस में सिल्वर मैडल जीता हैं। चैम्पियनशिप में पूरे देश के 30 वर्ष से अधिक उम्र के 4500 प्रतिभागी शामिल हुए थे। अब सोनकिया 4 सितम्बर से मलागा, स्पेन में होने वाली वर्ल्ड मास्टर एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में शामिल होंगे। सोनकिया इसके पूर्व वर्ष 2016 में सिंगापुर में हुई एशियाड मास्टर एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में भी शामिल हो चुके हैं। (खबरनेशन / Khabarnation)