हरदा:जिला कांग्रेस ने सादगी से मनाई राष्ट्रपिता महात्मा गॉंधी तथा देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती

 

अंकुश विश्वकर्मा हरदा /खबर नेशन

हरदा । जिला कांग्रेस कमेटी हरदा ने राष्ट्रपिता महात्मा गॉंधी तथा देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती सादगी से मनायी। स्थानीय घंटाघर चौक पर स्थित महत्मा गांधी को नमन कर पुष्पहार पहनाकर श्रद्धा सुमन अर्पित किये। कार्यक्रम में रघुपति राघव एवं  वन्दे मातरम गायन के साथ ही राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी तथा शास्त्री जी के व्यक्तित्व एवं उनके द्वारा किये गये कार्यों पर प्रकाश डाला। इसके बाद जिला कांग्रेस कार्यालय में महात्मा गाँधी जी एवं लालबहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओम पटेल,पूर्व न पा अध्यक्ष हेमंत टाले, वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक पटेल(रन्हाई), रामचरण शिंदे, किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष मोहन बिश्नोई, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद व्यास, महिला कांग्रेस अध्यक्ष उषा गोयल, महिला सेवा दल अध्यक्ष सुष्मिता चौहान, प्रमिला सिंह ठाकुर, सुप्रिया पटेल, ज्योति तिवारी, सेवादल जिला अध्यक्ष उत्तम तेन्गुरिया,अशोक पटेल, संजय अग्रवाल, आमिर पटेल, कमल बाष्ट, धर्मेन्द्र चौहान, राकेश सुरमा, इलियास खान, मनोज कुचबंदिया, शिवंनारायण बाके, अशोक पटेल,शाहरुख़ खान,अशोक राठौर, रमेश सोनकर, सतीष कुचबंदिया, प्यारेलाल सोलंकी, मुजाहिद अली, अक्षय नागरे, सतीश कुचबंदिया,हरिप्रसाद काजवे सहित बड़ी संख्या मे कांग्रेसजन उपस्थित रहे ।

Share:


Related Articles


Leave a Comment