गोविन्द व्यास मध्यप्रदेश कांग्रेस सेवादल प्रदेश महामंत्री मनोनीत

 

अंकुश विश्वकर्मा हरदा /Khabar Nation/खबर नेशन

हरदा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ जी , कांग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष रजनीश सिंह की अनुशंसा पर अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल जी देसाई ने कांग्रेस सेवादल के पूर्व जिलाध्यक्ष कांग्रेस सेवादल के प्रदेश प्रशिक्षक ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कांग्रेस संगठन में सतत सक्रीय भूमिका का निर्वहन करने वाले पंडित गोविन्द व्यास को मध्यप्रदेश कांग्रेस सेवादल का प्रदेश महामंत्री मनोनीत किया है । जिला कांग्रेस प्रवक्ता संजय पांडेय ने बताया कि कर्मठ उर्जावान युवा हस्ताक्षर गोविन्द व्यास को कांग्रेस सेवादल के प्रदेश महामंत्री बनने से जिले के कांग्रेसजनों ने हर्ष का वातावरण है | व्यास लम्बे अन्तराल से कांग्रेस के लिए सदैव संघर्षरत रहे है ।  व्यास सामाजिक सांस्कृतिक एवं राजनितिक क्षेत्रों में अग्रिणी भूमिका का निर्वहन करते हुए आ रहे है उनके कांग्रेस सेवादल के प्रदेश महामंत्री बनने से सुनिश्चित रूप से जिले में कांग्रेस संगठन मजबूत होगा ।  व्यास के प्रदेश महामंत्री बनने पर कांग्रेसजनों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए  व्यास को शुभकामनाएं प्रेषित की बधाईयां देने वालो में जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओम पटेल, पूर्व विधायक डॉ आर के दोगने, रामू टेकाम, लक्ष्मीनारायण पवार प्रकाश वशिष्ठ, अशोक नेगी, लखन सिंह मौर्य, हेमंत टाले, भूपेश पटेल, कैलाश पटेल, राजेश पटेल,अशोक पटेल, मोहन साईं, आदित्य गार्गव, उत्तम तेनगुरिया, उषा गोयल, सुष्मिता राजपूत, प्रमिला ठाकुर,आमिर पटेल, मुन्ना पटेल, इकवाल अहमद, सुरेन्द्र सराफ, संजय गोयल, संजय अग्रवाल, विक्रांत अग्रवाल , धर्मेन्द्र चौहान, योगेश चौहान, योगानंद राजपूत, अजय राजपूत, धर्मेन्द्र शिंदे,अमिन खान, सगीर समीर, नईम खान, मुजाहिद अली, , मनोज कुचबंदिया, रमेश सोनकर, शहरुख बाबा सहित अन्य कांग्रेसजन शामिल रहे ।

Share:


Related Articles


Leave a Comment