दु:ख की घड़ी में शासन प्रभावितों के साथ: जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट
जल संसाधन मंत्री श्री सिलावट ने सारे कार्य स्थगित कर देर रात घायलों से मिलने इंदौर अरबिंदो हॉस्पिटल पहुँचे
मृतक के परिजनों को 4-4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की
सभी घायलों के इलाज का संपूर्ण खर्च राज्य सरकार उठायेगी
Khabar Nation
इन्दौर
गत दिवस सांवेर तहसील के चंद्रवतीगंज क्षेत्र में हुई वाहन दुर्घटना के बाद जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने अपनी सभी व्यस्तताएं स्थगित कर देर रात करीब 12.30 बजे ट्रेक्टर ट्रॉली हादसे में हुए घायलों से मिलने इंदौर अरबिंदो हॉस्पिटल पहुँचे। मंत्री श्री सिलावट हॉस्पिटल के अलग-अलग वार्डो में भर्ती सभी 9 घायलों और उनके परिजनों से मिले और उनके स्वास्थ के बारे में डॉक्टरों से जानकारी प्राप्त की। मंत्री सिलावट ने डॉक्टरों को निर्देश दिये कि वे ट्रैक्टर, ट्राली हादसे में घायल सभी के इलाज में कोई कसर नही छोड़ी जाए। इन सभी के समुचित उपचार का खर्च राज्य सरकार वहन करेगी। इलाज में कोई कमी नहीं आने दें। सभी घायलों के साथ राज्य सरकार खड़ी है। साथ ही उन्होंने कहा कि दुखद हादसे के मृतकों के परिजनो को शासन की और से 4- 4 लाख रुपये की आर्थिक राशि प्रदान की जायेगी। इस दौरान मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी डॉ. माधव प्रसाद हसानी एवं अरबिंदो हॉस्पिटल के प्रबन्धक श्री राजीव सिंह उपस्थित थे।