लैसर नौन स्पीशीज ऑफ़ मध्य प्रदेश पर प्रथम कार्यशाला 

खबर नेशन / Khabar Nation

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में प्रदेश में पहली बार ऐसे जीव- जंतुओं पर कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है जिनके बारे में बहुत कम जानकारी उपलब्ध है। यूँ तो हमेशा बाघ, तेंदुए, चीतल, मोर आदि के बारे में चर्चा होती रहती है परन्तु वनों एवं जलीय क्षेत्रों में पाए जाने वाले कुछ जीव- जंतुओं  ऐसे हैं जो अत्यंत दुर्लभ हैं एवं इन पर शोध कार्य बहुत ही कम हुए हैं ऐसे ही प्रजातियों पर चर्चा करने व जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में दिनाँक 20 और 21 जनवरी को लैसर नौन स्पीशीज ऑफ़ मध्य प्रदेश पर आधारित प्रथम कार्यशाला का आयोजन एस एन एच सी इंडिया द्वारा मध्य प्रदेश राज्य जैवविविधता बोर्ड ,भोपाल बर्ड्स संस्था एवं मध्य प्रदेश टाइगर फाउंडेशन सोसाइटी के सहयोग से किया जा रहा है। इस दो दिवसीय कार्यशाला में कैरकल, इंडियन वुल्फ, इंडियन स्कीमर, फारेस्ट आऊलेट, रिवर डॉलफिन, लैसर फ्लोरिकन, इंडियन औटर,मध्य प्रदेश में पाई जाने वाली बिच्छू एवं सरीसृप प्रजातियों पर चर्चा होगी एवं भविष्य में इनके संरक्षण हेतु रणनीति तैयार की जाएगी। 

इस कार्यशाला में मध्य प्रदेश वन विभाग,बॉम्बे नेचुरल हिस्ट्री सोसाइटी (मुम्बई), डब्लू डब्लू ऍफ़-इंडिया, टाइगर वाच (राजस्थान), सलीम अली सेंटर फॉर ओर्निथोलॉजी (कोयम्बटूर) एवं जूलॉजिकल सोसाइटी ऑफ़ इंडिया आदि सस्थाओं से विशेषज्ञ भाग ले रहे हैं। इस कार्यशाला में भाग लेने हेतु शोधकर्ता, विद्यार्थी एवं  पर्यावरण प्रेमी अपना सशुल्क पंजीकरण करवाने के लिए दिनाँक 18 जनवरी 2023 तक संपर्क 9584003002 एवं 8319324353 पर वाट्सएप्प के माध्यम से लिंक प्राप्त कर सकते हैं।

 

लिखें और कमाएं        
मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999

 

 

 

 

 

 

Share:


Related Articles


Leave a Comment