जिला स्तरीय कला उत्सव सम्पन्न

बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया कला गतिविधियों में

Khabar Nation

भोपाल

स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा शासकीय विद्यालयों में कला की विभिन्न गतिविधियों में रुचि जाग्रत करने के उद्देश्य से जिला स्तर पर कला उत्सव का आयोजन अगस्त माह के आखरी सप्ताह में किया गया।

कला उत्सव में प्रमुख रूप से नृत्य, संगीत, पारम्परिक कहानी वाचन, मूर्ति कला, गायन और वादन की प्रतियोगिताएँ आयोजित की गयीं। प्रतियोगिता में जिला स्तर पर चयनित प्रतिभागियों ने आकर्षक प्रस्तुतियाँ दीं। कार्यक्रम में बच्चों के साथ उनके अभिभावक भी शामिल हुए। जिला स्तर पर चयनित प्रतिभागी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अपनी कलाओं का प्रदर्शन करेंगे। विभाग द्वारा राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं की तिथि निर्धारण किया जा रहा है।

 

Share:


Related Articles


Leave a Comment