मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष एवं संगठन महामंत्री ने सुना प्रधानमंत्री जी का मन की बात

खबर नेशन / Khabar Nation

15 अगस्त को घर-घर तिरंगा अभियान में जुटेंगे कार्यकर्ता: विष्णुदत्त शर्मा

भोपाल: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद जी एवं प्रदेश शासन के मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने रविवार को मुख्यमंत्री निवास पर प्रधानमंत्री जी के मन की बात कार्यक्रम को सुना।

मन की बात कार्यक्रम के पश्चात् प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने मन की बात में महत्वपूर्ण बातों का उल्लेख किया है। इस वर्ष का 15 अगस्त देश के लिए बहुत महत्वपूर्ण दिन होगा, क्योंकि इस दिन आजादी के 75 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। प्रधानमंत्री जी ने आज उन क्रांतिकारियों को याद किया जिनके संघर्ष के कारण देश को आजादी मिली। आजादी के अमृत महोत्सव को हम 15 अगस्त के दिन उत्साह और उमंग के साथ मनाएंगे। इस वर्ष अनेकों रेलवे स्टेशनों के नाम क्रांतिकारियों के नाम पर रखे गये हैं। क्रांतिकारियों के नाम पर अनेक अभियान चलाये गये हैं उनका भी उल्लेख किया गया।

श्री शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने 15 अगस्त को घर-घर तिरंगा अभियान चलाएगी। पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता एवं सभी जनप्रतिनिधि प्रदेश के प्रत्येक घर में तिरंगा लेकर राष्ट्रीयता के भाव को जागरण करेंगे। प्रदेश ही नहीं पूरे देश में यह अभियान चलेगा, देश के गृहमंत्री अमित शाह इस अभियान का नेतृत्व कर रहे हैं और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी ने इस अभियान के लिए सभी को विशेष तौर पर निर्देशित किया है।

शिक्षक प्रकोष्ठ 1 अगस्त से प्रदेश भर में चलाएगा वृक्षारोपण अभियान

भोपाल: भारतीय जनता पार्टी, शिक्षक प्रकोष्ठ द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत 1 अगस्त से प्रदेश भर में सघन वृक्षारोपण अभियान चलाया जाएगा। अभियान के अंतर्गत प्रत्येक जिले में शिक्षकों द्वारा न्यूनतम 75 वृक्ष रौपे जाएंगे और आगामी दो वर्षों तक उनकी देखभाल की जाएगी।

शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉ. नितेश शर्मा ने बताया कि वृक्षारोपण अभियान प्रदेश के सभी संगठनात्मक जिलों में 1 अगस्त से प्रारंभ होगा एवं स्वाधीनता दिवस 15 अगस्त तक चलेगा। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा जी के मार्गदर्शन में प्रकोष्ठ अभियान के साथ आजादी का अमृत महोत्सव मनायेगा।

डॉ. शर्मा ने बताया कि वृक्षारोपण अभियान के तहत शिक्षक प्रकोष्ठ ने प्रदेश के हर जिले में शिक्षकों के माध्यम से न्यूनतम 75 वृक्ष को रोपने और आगामी दो वर्षों तक उनकी देखभाल की कार्ययोजना बनाई है। सभी जिलों में 1 अगस्त से 15 अगस्त तक पौधरोपण के कार्यक्रम चरणबद्ध तरीके से आयोजित किए जाएंगे। प्रकोष्ठ के सभी जिला पदाधिकारी जिला मुख्यालय के अलावा अपने-अपने मंडल मुख्यालय पर भी पौधे लगाने का काम करेंगे। 

 

लिखें और कमाएं
मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा । 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999

 

 

 

 

 

Share:


Related Articles


Leave a Comment