महिला सशक्तीकरण में अहम भूमिका निभा रहा भारतीय जनता पार्टी संगठनः माया नारोलिया

महिला मोर्चा अध्यक्ष ने कहा-बूथ विस्तारक-2 में मिल रही महिला कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी
खबर नेशन / Khabar Nation
भोपाल। एक तरफ हमारी सरकार लाडली लक्ष्मी, लाडली बहना, मातृत्व वंदना, जननी सुरक्षा जैसी महिला हितैषी योजनाएं लागू कर रही हैं, जो महिलाओं को सीधा लाभ पहुंचा रही है। वहीं, भारतीय जनता पार्टी संगठन ने भी महिलाओं को पन्ना समिति और बूथ समितियों में अधिक से अधिक जिम्मेदारी देकर यह सिद्ध कर दिया है कि पार्टी सिर्फ महिला सशक्तीकरण की बात ही नहीं करती, बल्कि महिलाओं को राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने के लिए उन्हें भरपूर अवसर भी प्रदान करती है। यह बात भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती माया नारोलिया ने मंगलवार से शुरू हुए बूथ विस्तारक अभियान-2 में महिला कार्यकर्ताओं की सहभागिता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कही। उन्होंने इस अभियान के दौरान महिला कार्यकर्ताओं पर विश्वास जताने के लिए प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा का आभार भी जताया।
भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती माया नारोलिया ने मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि आज से प्रदेश में बूथ सशक्तिकरण अभियान शुरू हुआ है, जो 24 मार्च तक चलेगा। इस अभियान में महिला कार्यकर्ताओं को बूथ विस्तारक, शक्ति केंद्र प्रभारी जैसी जिम्मेदारियां दी जा रही हैं। प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा ने महिला कार्यकर्ताओं को जिस तरह पन्ना और पेज समिति में स्थान दिया है, उससे महिला मोर्चा की बहनों में प्रसन्नता है और पूरा महिला मोर्चा महिला कार्यकर्ताओं पर विश्वास जताने के लिए प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा जी का आभार जताता है।
अपने काम को और बेहतर तरीके से करेंगी महिला मोर्चा कार्यकर्ता
महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती नारोलिया ने कहा कि बूथ विस्तारक अभियान के दौरान हर बूथ समिति में एक महिला कार्यकर्ता को अनिवार्य रूप से रखा गया है। इसके अलावा उन्हें पन्ना और पेज प्रमुख भी बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि महिलाएं आधी आबादी का नेतृत्व करती हैं। इस नेतृत्व को हमारा संगठन मान, सम्मान और स्वाभिमान के साथ पार्टी में काम करने के लिए आगे बढ़ा रहा है। महिला मोर्चा मुख्यमंत्री जी, प्रदेश अध्यक्ष जी, और संगठन महामंत्री जी को यह विश्वास दिलाता है कि महिला मोर्चा कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ पर अपने काम को बेहतर तरीके से करेंगी। मातृशक्ति जहां, जिस बूथ पर भी रहेंगी, उसे सक्षम और सशक्त बनायेंगी।
लिखें और कमाएं
मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण । आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा । 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं । अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999