प्रदेश अध्यक्ष 8 को नीमच एवं 9 जनवरी को मंदसौर प्रवास पर

 

खबर नेशन / Khabar Nation

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा 8 को नीमच एवं 9 जनवरी को मंदसौर प्रवास पर रहेंगे।
प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा 8 जनवरी को प्रातः 11.30 बजे झाबुआ से नीमच पहुंचेंगे। श्री शर्मा प्रातः 11.45 बजे टाउन हाल में आयोजित मोर्चा सम्मेलन में शामिल होंगे। दोपहर 1.30 बजे ग्वालटोली स्थित अजा मोर्चा जिलाध्यक्ष श्री रवि यादव के निवास पहुंचकर भोजन करेंगे। दोपहर 2.45 बजे लायन डेन में पत्रकार वार्ता को संबोधित करेंगे। शाम 4 बजे लायन डेन में जिला पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों की बैठक में शामिल होंगे। श्री शर्मा शाम 6.15 बजे प्रबुद्धजन सम्मेलन में भाग लेंगे। शाम 7.15 बजे विधायक एवं जिलाध्यक्ष के निवास पर चाय पर चर्चा करेंगे। रात्रि 8.15 बजे जीरन मंडी प्रागंण में जीरन दक्षिण मंडल की बैठक में शामिल होंगे। रात्रि 9.30 बजे कुचडोद के जीरन मंडल में किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष श्री नवल गिरी गोस्वामी के निवास पहुंचकर भोजन करेंगे। रात्रि 11 बजे कुचडोद नीमच से सर्किट हाउस मंदसौर पहुंचेंगे।  
प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा 9 जनवरी को प्रातः 8 बजे मंदसौर में पशुपतिनाथ भगवान के दर्शन व अभिषेक में शामिल होंगे। प्रातः 9 बजे दिवंगत कार्यकर्ताओं के घर पहुंचकर परिजनों से भेंट करेंगे। प्रातः 10 बजे मनमोहन वाटिका में जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक में शामिल होंगे। प्रातः 11.15 बजे मनमोहन वाटिका में आयोजित मोर्चा सम्मेलन में भाग लेंगे। दोपहर 12.15 बजे गुरू गोविन्द सिंह जी की जंयती पर गुरूद्वारे में अरदास और दर्शन करेंगे। श्री शर्मा दोपहर 12.45 बजे उत्तर मंडल के बूथ अध्यक्ष के निवास पहुंचकर भोजन करेंगे। दोपहर 1.30 बजे पत्रकार वार्ता को संबोधित करेंगे। दोपहर 2 बजे जिला पदाधिकारी, मोर्चा जिलाध्यक्ष, प्रदेश पदाधिकारी, कार्यसमिति, मंडल अध्यक्ष की बैठक में शामिल होंगे। दोपहर 3.15 बजे दलौदा में धुंधडका मंडल की बैठक में भाग लेंगे। श्री शर्मा शाम 4.15 बजे मंदसौर से भोपाल रवाना होंगे।  

Share:


Related Articles


Leave a Comment