विकास के नाम पर भाजपा को मिलेगा जनता का आशीर्वादः राजेंद्र शुक्ला

लवकुश नगर से प्रारंभ हुई विंध्य क्षेत्र की जन आशीर्वाद यात्रा
खबर नेशन/ Khabar Nation
छतरपुर। भारतीय जनता पार्टी इकलौती ऐसी पार्टी है, जो अपनी सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों के बल पर हर बार जनता से आशीर्वाद लेने आती है। हर बार जनता हमें आशीर्वाद देती है और जन अशीर्वाद यात्राओं में पार्टी को जो समर्थन मिल रहा है, उससे स्पष्ट है कि इस बार भी प्रदेश की जनता भाजपा के साथ है। यह बात प्रदेश सरकार के मंत्री श्री राजेंद्र शुक्ला ने जिले के लवकुशनगर में विंध्य क्षेत्र की जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान आयोजित पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुए कही।
भाजपा की सरकार ने किया बुंदेलखंड का कायाकल्प
श्री राजेंद्र शुक्ला ने कहा कि पूरे मध्यप्रदेश की तस्वीर बदलने वाली भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने बुंदेलखंड का भी कायाकल्प किया है। छतरपुर जिले में केन बेतवा लिंक परियोजना बनने जा रही है, जिससे भविष्य में बुंदेलखंड के माथे पर लगे सूखे के कलंक को मिटाया जा सकेगा और एक हरा भरा, उन्नत बुंदेलखंड बनेगा। खजुराहो-झांसी फोरलेन से जहां छतरपुर जिले में व्यापार एवं आवागमन सुगम हुआ है, वहीं सागर-कानपुर फोरलेन का काम चालू है। लवकुशनगर में जहां सिविल हॉस्पिटल एक बड़ी उपलब्धि है वहीं बाईपास भी एक अनूठी पहल है। खजुराहो में एशिया का पहला उड़ान प्रशिक्षण केंद्र प्रारंभ हो गया है जो हमारे लिए गर्व की बात है। साथ ही जी-20 देशों की बैठकों का पर्यटन स्थल खजुराहो में होना हमारे लिए गौरव की बात है । उन्होंने कहा कि छतरपुर जिले में सर्वप्रथम रेल लाइन हमारी सरकार लेकर आई और आज रेल लाइन का जाल चारों ओर दिख रहा है।
गरीब कल्याण रिपोर्ट कॉर्ड जारी
पत्रकारवार्ता के दौरान प्रदेश सरकार के मंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल एवं अन्य नेताओं ने प्रदेश सरकार के गरीब कल्याण रिपोर्ट कॉर्ड को मीडिया के समक्ष जारी किया।
पत्रकार वार्ता में प्रदेश सह मीडिया प्रभारी श्री अनिल पटेल, पूर्व विधायक श्री पुष्पेंद्र पाठक, श्री के.के. श्रीवास्तव, श्री राजगोपाल चारी, पूर्व जिला अध्यक्ष डॉक्टर घासीराम पटेल, श्री अरविंद पटेरिया, महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती नंदिता पाठक, पूर्व जिला उपाध्यक्ष श्रीमती उपमा त्रिपाठी, श्री अखिलेश त्रिवेदी, श्री अशोक मिश्रा, मीडिया प्रभारी श्री अरविंद बुंदेला, सह प्रभारी श्री अरविंद रावत, सोशल मीडिया प्रभारी श्री स्वदेश विश्वरी, मंडल अध्यक्ष श्री खलक राजपूत सहित अन्य वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।
सबसे बड़ा सर्वे :
मध्यप्रदेश का सबसे भ्रष्ट मंत्री कौन?
जवाब देगी जनता
मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव नवंबर 2023 में संभावित हैं। विपक्षी दल कांग्रेस मध्यप्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगा रहा है। खबर नेशन यह नहीं कहता कि सभी मंत्री भ्रष्ट हैं।
जनता जनार्दन भी कई मंत्रियों के भ्रष्टाचार का शिकार हुई है। आखिर क्या है वस्तु स्थिति?
कौन है मध्यप्रदेश का भ्रष्ट मंत्री?
जनता फैसला करेगी।
हम सर्वे प्रक्रिया आपके समक्ष चालू कर रहे है । दी गई लिंक पर अपना मत देकर सर्वे प्रक्रिया में भाग ले । आग्रह है आप खबर नेशन डॉट कॉम द्वारा करवाए जाने वाले सर्वे में अपना मत प्रकट करें। आपके निर्णय को प्रकाशित किया जाएगा लेकिन आपका नाम गोपनीय रखा जाएगा।
धन्यवाद
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999