राज्य मंत्री सारंग द्वारा गौतम नगर में विकास कार्यों का भूमि-पूजन
भोपाल। सहकारिता, भोपाल गैस त्रासदी, राहत एवं पुनर्वास राज्य मंत्री विश्वास सारंग ने गौतम नगर में पं. दीनदयाल उपाध्याय वाटिका (पार्क) में 25 लाख रुपये लागत के विकास कार्यों का भूमि-पूजन किया।
मंत्री सारंग ने इस मौके पर कहा कि पार्क का होने से स्थानीय रहवासियों को बहुत सुविधा मिलेगी। उन्होंने गौतम नगर में सड़कें और नालियां बनवाने की बात भी कही। राज्य मंत्री ने कहा कि सड़कों के डामरीकरण का कार्य 15 जून के पहले पूरा करवाया जायेगा।
पार्षद गीता तोमर, मनोज चौबे, प्रकांत तिवारी, सूर्यकांत गुप्ता, अशोक वाकी और उपेन्द्र तोमर मौजूद थे। (खबरनेशन)
Related Articles
Leave a Comment
Warning! please config Disqus sub domain first!