शासकीय महिला पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में राष्ट्रीय हाथकरघा दिवस पर हाथकरघा जागरूकता कार्यशाला का हुआ आयोजन

Khabar Nation

इन्दौर

राष्ट्रीय हाथकरघा दिवस के अवसर पर हाथकरघा एवं हस्त शिल्प संचालनालय, कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग भोपाल द्वारा शासकीय महिला पॉलिटेक्निक महाविद्यालय इन्दौर में एक दिवसीय हाथकरघा जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला के सह आयोजक संत रविदास मध्यप्रदेश हस्तशिल्प एवं हाथकरघा विकास निगम लिमिटेड भोपाल एवं संयोजक फैशन टेक्नोलॉजी विभाग शासकीय महिला पॉलिटेक्निक महाविद्यालय इन्दौर थे।

      कार्यशाला का शुभारम्भ प्राचार्य श्रीमती विजया शिंदे द्वारा किया गया। इस अवसर पर  आयुक्त हाथकरघा एवं हस्तशिल्प विभाग भोपाल श्री मदन विभीषण नागरगोजे ने ऑनलाईन संबोधित किया। उन्होंने कहा कि यह कार्यशाला उद्योग विशेषज्ञों , स्टार्टअप्स, डिजाईनर्स, कारीगरों, बुनकरों, शिक्षकों, छात्राओं तथा हस्तशिल्प एवं हाथकरघा क्षेत्र से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण हितधारकों को एक साथ लाने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है। कार्यशाला का उद्देश्य मध्यप्रदेश के विकसित होते हाथकरघा पारिस्थितिकी तंत्र में जागरूकता बढ़ाना, नवाचार को प्रोत्साहित करना एवं सहयोगात्मक संवाद को बढ़ावा देना है। आयुक्त हाथकरघा एवं हस्तशिल्प विभाग भोपाल श्री मदन विभीषण नागरगोजे द्वारा इस अवसर पर महाविद्यालयीन छात्राओं को हेण्डलूम संबंधी प्रोजेक्ट हेतु पूर्ण सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया गया। छात्राओं को जागरूक करते हुए उद्यमिता संबंधी भास्कर आईडी बनाने हेतु भी प्रोत्साहित किया गया। प्राचार्य श्रीमती विजया शिंदे द्वारा अपने उद्बोधन में हाथकरघा के महत्व को बताया गया। उन्होंने कहा कि हाथकरघा न केवल हमारी सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक है बल्कि यह ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और देश भर में लाखों बुनकरों की आजीविका का आधार है। इस अवसर पर हेण्डलूम उद्योग से विशेष रूप से आमंत्रित डॉ. समीक्षा नायक द्वारा कार्यशाला में उपस्थित छात्राओं को हेण्डलूम उद्योग संबंधी गतिविधि की जानकारी दी। श्री अब्दुल अलीम द्वारा माहेश्वरी साड़ी की विरासत पारम्परिक से आधुनिक तक विषय पर अपने विचार व्यक्त किये गये। इस अवसर पर सुश्री निमिषा भटनागर एवं श्रीमती लता ग‌ट्टानी द्वारा भी मार्गदर्शन दिया गया। इस अवसर पर मृगनयनी एम्पोरियम इन्दौर के प्रभारी श्री दिलीप सोनी एवं मेन्टर मार्गदर्शक मध्यप्रदेश हस्तशिल्प हाथकरघा विकास निगम भोपाल श्री एम.एल. शर्मा विशेष रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में श्रीमती अफरोज आदिल द्वारा आभार व्यक्त किया गया।

 

Share:


Related Articles


Leave a Comment