मुख्यमंत्री श्री चौहान ने वरिष्ठ पत्रकार डॉ. माथुर के निधन पर किया दुख व्यक्त
भोपाल : सोमवार, सितम्बर 11, 2023
खबर नेशन/ Khabar Nation
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने वरिष्ठ पत्रकार डॉ. मनोज माथुर के निधन पर दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि डॉ. माथुर ने अनेक पत्र-पत्रिकाओं के लिये सराहनीय सेवाएँ दीं। डॉ. माथुर ने वर्षों ब्लिट्ज अखबार के लिये कार्य किया। वे दैनिक नई दुनिया भोपाल सहित कई समाचार-पत्रों के संपादक रहे। राष्ट्रभाषा हिन्दी के प्रति उनका विशेष अनुराग था। रेडक्रास सोसायटी सहित कई सामाजिक संस्थाओं से भी उनका जुड़ाव रहा।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने ईश्वर से डॉ. माथुर की आत्मा की शांति और उनके शोकाकुल परिजन को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।
सबसे बड़ा सर्वे :
मध्यप्रदेश का सबसे भ्रष्ट मंत्री कौन?
जवाब देगी जनता
मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव नवंबर 2023 में संभावित हैं। विपक्षी दल कांग्रेस मध्यप्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगा रहा है। खबर नेशन यह नहीं कहता कि सभी मंत्री भ्रष्ट हैं।
जनता जनार्दन भी कई मंत्रियों के भ्रष्टाचार का शिकार हुई है। आखिर क्या है वस्तु स्थिति?
कौन है मध्यप्रदेश का भ्रष्ट मंत्री?
जनता फैसला करेगी।
हम सर्वे प्रक्रिया आपके समक्ष चालू कर रहे है । दी गई लिंक पर अपना मत देकर सर्वे प्रक्रिया में भाग ले । आग्रह है आप खबर नेशन डॉट कॉम द्वारा करवाए जाने वाले सर्वे में अपना मत प्रकट करें। आपके निर्णय को प्रकाशित किया जाएगा लेकिन आपका नाम गोपनीय रखा जाएगा।
धन्यवाद
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999