13 मामलों में संज्ञान
मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोेग, भोपाल (म.प्र.)
KHABAR NATION
भोपाल
मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग के माननीय अध्यक्ष श्री मनोहर ममतानी ने विगत दिवसों के विभिन्न समाचार पत्रों में प्रकाशित प्रथम दृष्टया मानव अधिकार उल्लंघन के ’ 13 मामलो में ’ संज्ञान लेकर संबंधितों से जवाब मांगा है।
रोड़ एवं सीवेज लाइन नही बनने से रहवाीस परेशान
भोपाल जिले के हमीदिया रोड़ स्थित इसरानी मार्केट में व्यापारी एवं रहवासियों को पिछले 20 साल से जर्जर सड़क एवं सीवेज लाइन के अभाव के कारण परेशान रहना पड़ रहा है। मार्केट के आसपास के लोगों एवं व्यापारियों का कहना है कि जर्जर रोड़ के कारण आवाजाही करने में और सीवेज लाइन नहीं होने के कारण घरों का दूषित पानी सड़क पर बहने से आये दिन कई तरह की परेशानी का सामना करना पड़ता रहता है। मामले में संज्ञान लेकर मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने आयुक्त, नगर निगम भोपाल से मामले की जांच कराकर की गई कार्रवाई का प्रतिवेदन तीन सप्ताह में मांगा है।
होटल के निर्माण से पड़ोस की बिल्डिंग की बाउंड्रीवाॅल ढही, 24 फ्लैट खतरे में
भोपाल जिले के होशंगाबाद रोड़ पर आशिमा माॅल के पास एक होटल के बेसमेंट के निर्माण के लिये खुदाई करने के दौरान होटल के पास स्थित पासर हर्मिटेज बिल्डिंग की बाउंड्रीवाॅल ढहने का मामला सामने आया है। रहवासियों का कहना है कि खुदाई करने के दौरान काॅलोनी की बाउंड्रीवाॅल का करीब 100 फीट लंबा हिस्सा ढह गया। इस कारण बिल्डिंग के रहवासियों को बड़ा हादसा होने का डर बना हुआ है। मामले में संज्ञान लेकर मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने आयुक्त, नगर निगम भोपाल से मामले की जांच कराकर जन सुरक्षा के लिये आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित कराये जाने के सम्बन्ध में प्रतिवेदन तीन सप्ताह में मांगा है।
सरकारी अस्पताल में रात के समय गायब रहते है डॉक्टर, मरीज परेशान
भोपाल शहर के सरकारी अस्पतालों में मरीजों को सही तरह से इलाज मिलने के जगह असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है। इस कारण मरीजों को इलाज मिलना मुश्किल हो रहा है। अस्पतालों में रात के समय डाॅक्टर्स उपलब्ध नहीं रहते है। और जो रहते है वो इलाज नहीं कर रहे है। मामले में संज्ञान लेकर मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने आयुक्त/संचालक स्वास्थ्य सेवायें म.प्र. संचालनालय, भोपाल से मामले की जांच कराकर की गई कार्रवाई का प्रतिवेदन तीन सप्ताह में मांगा है।
करंट लगने से आठ साल के बच्चे की हुई मृत्यु
बड़वानी जिले के बंजारा टांडा मोरतलाई गांव में एक आठ साल के बच्चे की करंट लगने से मृत्यु होने की घटना सामने आई है। मामले में संज्ञान लेकर मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने कार्यपालन यंत्री, म.प्र पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण क.लि. बड़वानी से मामले की जांच कराकर मृतके वैध उत्तराधिकारी को शासन की योजना/नियमानुसार देय आर्थिक सहायता राशि के सम्बन्ध में एक माह में प्रतिवेदन मांगा है।
स्वास्थ्य केंद्र में हुई गर्भवती महिला की मृत्यु
जबलपुर जिले के कटंगी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती एक गर्भवती महिला की बीते शुक्रवार को इलाज के दौरान मृत्यु होने की घटना सामने आई है। घटना के बाद महिला के परिजनों ने चिकित्सकों पर इलाज में लापरवाही बरतने के आरोप लगाये है। मामले में संज्ञान लेकर मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने सीएमएचओ, जबलपुर से मामले की जांच कराकर आवश्यक दस्तावेज सहित की गई कार्रवाई का प्रतिवेदन तीन सप्ताह में मांगा है।
बिना रेलिंग के पुल से 15 फीट नीचे गिरी तेज रफ्तार कार, एक की हुई मृत्यु
अशोकनगर जिले के बेतवा नदी के बिना रेलिंग के पुल से तेज रफ्तार कार 15 फीट नीचे गिरने के कारण एक बच्चे की मृत्यु होने की घटना सामने आई है। चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। मामले में संज्ञान लेकर मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने कलेक्टर, अशोकनगर से मामले की जांच कराकर बेतवा नदी के उक्त पुल पर रेलिंग नहीं होने से जन सुरक्षा के लिये उत्पन्न जोखिम के निवारण हेतु की गई कार्रवाई का प्रतिवेदन एक माह में मांगा है।
बदमाशों ने मोहल्ले में फेंके बम-पत्थर
जबलपुर शहर के उड़िया मोहल्ले में बदमाशों द्वारा बम एवं पत्थर फेंकने का मामला सामने आया है। बदमाशों ने मोहल्ले में देर रात तक तलवार और डंडों से दशहत फैलाते रहे। हमले मे एक युवक घायल भी हो गया है। मामले में संज्ञान लेकर मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने पुलिस महानिरीक्षक, जबलपुर संभाग, जबलपुर एवं कलेक्टर, जबलपुर से मामले की जांच कराकर जन सुरक्षा एवं शांतिपूर्ण स्थिति के सम्बन्ध में की गई कार्रवाई का प्रतिवेदन तीन सप्ताह में मांगा है।
राजीनामा के लिये महिला पीड़िता को धमका रहा आरोपी टीआई
ग्वालियर जिले में हजीरा थाने के टीआई के खिलाफ दुराचार की एफआईआर कराने वाली पीड़ित महिला पर आरोपी टीआई जबरन राजीनामा करने के लिये पीड़ित महिला को धमका रहा है। इस संबंध में पीड़ित महिला ने आईजी से शिकायत करते हुये कहा है कि आरोपी टीआई की अब तक न तो गिरफ्तारी हुई है और न ही कोई कार्रवाई। आरोपी टीआई लगातार राजीनामा करने के लिये दवाब बना रहा है और धमकी दे रहा है। मामले में संज्ञान लेकर मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने पुलिस महानिरीक्षण, ग्वालियर से मामले की जांच कराकर गई कार्रवाई का प्रतिवेदन तीन सप्ताह में मांगा है।
नशे की हालत में मिले युवक-युवतियां
इंदौर जिले के रिवेरा हिल्स फार्म में 100 से ज्यादा युवक-युवतियां के नशे की हालत में मिलने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार सोशल मीडिया पर आॅफ्टर पार्टी का प्रमेाशन करने की सूचना लगते ही आजाद नगर एसीपी ने दो थानों की पुलिस टीम बनाकर फार्म हाउस के आसपास पहुंचे और एसीपी द्वारा खुफिया टीम के साथ सिविल डे्रस में पहुंचकर नशे की हालत में युवक-युवतियों को पकड़ा। जहां उन्होंने नश्लिि पदार्थ के तस्करों को भी गिरफ्तार किया। मामले में संज्ञान लेकर मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने पुलिस कमिश्नर, इंदौर एवं कलेक्टर इंदौर से मामले की जांच कराकर दोषी व्यक्तियों के विरूद्ध की गई कार्रवाई तथा नाबालिगों की सुरक्षा के लिये की गई कार्रवाई के सम्बन्ध में प्रतिवेदन 15 दिन में मांगा है।
डेम में डूबने से दो नाबालिग की हुई मृत्यु
उज्जैन जिले के बिलग्राम के चंबल नदी के नायन डेम में डूबने से दो नाबालिग बच्चों की मृत्यु होने की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार नायन डेम पर पांच नाबालिग नहाने गये थे, जिसमें से दो नाबालिग डेम के गहरे पानी में चले गये और डूबने के कारण उनकी मृत्यु हो गई। मामले में संज्ञान लेकर मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने कलेक्टर, उज्जैन से मामले की जांच कराकर मृतकों के वैध उत्तराधिकारियों को शासन की योजना/नियमानुसार देय आर्थिक मुआवजा राशि के सम्बन्ध में प्रतिवेदन एक माह में मांगा है।
इलाज के दौरान हुई शिशु की मृत्यु
देवास जिले के जिला अस्पताल में ईलाज के दौरान एक नवजात शिशु की मृत्यु होने की घटना सामने आई है। घटना के बाद शिशु के परिजनों ने अस्पताल के डाॅक्टर पर ईलाज के दौरान लापरवाही बरते का आरोप लगाते हुये उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मामले में संज्ञान लेकर मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने कलेक्टर एवं सीएमएचओ, देवास से मामले की जांच कराकर की गई कार्रवाई का प्रतिवेदन तीन सप्ताह में मांगा है।
मेले मेें नदी मिल रही कमीशन वाली किताबें
सीहोर जिले के एमएलबी स्कूल प्रांगणाा में प्रशासन द्वारा सभी स्कूल की किताबें बेचने एवं पालकों को सस्ती किताबें दिलाने के लिये पुस्तक मेले का आयोजन किया था, लेकिन मेले में केवल एनसीईआरटी की किताबें ही बेची जा रही है। प्रशासन द्वारा मेले में सभी प्रमुख किताब विक्रेताओं को दुकानें लगाने के निर्देश दिये गये, वहीं छोटे-बड़े सभी निजी स्कूलों की किताबें उपलब्ध होनेे की बात कहीं गई थी, लेकिन मेले में सिर्फ एमपी बोर्ड एं केंद्रीय बोर्ड से मान्यता प्राप्त स्कूलों की केवल सरकारी किताबें की उपलब्ध थी। मामले में संज्ञान लेकर मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने कलेक्टर, सीहोर एवं जिला शिक्षा अधिकारी, सीहोर से मामले की जांच कराकर की गई कार्रवाई का प्रतिवेदन तीन सप्ताह में मांगा है।
शासकीय कार्यालय में नहीं रैम्प की व्यवस्था
मंडला जिले के अधिकांश सरकारी कार्यालय में दिव्यांगों के लिये सरकारी दफ्तारी में प्रवेश के लिये रैंप नही होने का मामला सामने आया है। जिले के कई सरकारी कार्यालय पहली व दूसरी मंजिल पर संचालित होते है, लेकिन दिव्यांगों के लिये कार्यालय में रैंप की व्यवस्था नहीं होने से उन्हें कई तरह की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मामले में संज्ञान लेकर मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने कलेक्टर, मंडला से मामले की जांच कराकर की सभी शासकीय कार्यालयों में दिव्यांगजन/वृद्धजनों के सुगम आवागमन की सुरक्षित व्यवस्था की सुरक्षित व्यवस्था के सम्बन्ध में की गई कार्रवाई का प्रतिवेदन एक माह में मांगा है।