पांच मामलों में संज्ञान
मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोेग, भोपाल (म.प्र.)
KHABAR NATION
भोपाल
मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग के माननीय अध्यक्ष श्री मनोहर ममतानी ने विगत दिवसों के विभिन्न समाचार पत्रों में प्रकाशित प्रथम दृष्टया मानव अधिकार उल्लंघन के ’ पांच मामलो में ’ संज्ञान लेकर संबंधितों से जवाब मांगा है।
बदबू और कचरे के ढेर से रहवासी परेशान
भोपाल शहर के वार्ड नं. 83 के सनखेड़ी के कटियार मार्केट और ओम नगर क्षेत्र में कचरे की बदबू और ढेर से रहवासियों को कई तरह की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रहवासियों का कहना है कि क्षेत्र में कचरे का ढेर बना रहता हैं और नगर निगम द्वारा नालियों की नियमित सफाई नहीं की जा रही है। इस कारण रहवासियों को बदबू और कचरे के ढेर से क्षेत्र में बीमारियां फैलने का डर बना हुआ है। मामले में संज्ञान लेकर मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने कलेक्टर एवं आयुक्त, नगर निगम भोपाल से मामले की जांच कराकर की गई कार्रवाई का प्रतिवेदन तीन सप्ताह में मांगा है।
पर्चा बनवाने के लिये मरीज हो रहे परेशान
भोपाल शहर के जय प्रकाश जिला चिकित्सालय में आने वाले मरीजों को पर्चा बनवाने के लिये कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पायलट प्रोजेक्ट के तहत शुरू की गई है नई व्यवस्था के चलते मरीजों के पर्चे बिना मोबाइल फोन के नहीं बन पा रहा है। मामले में संज्ञान लेकर मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने आयुक्त/संचालक, स्वास्थ्य सेवाएं म.प्र. संचालनालय, भोपाल से मामले की जांच कराकर मरीजों के स्वास्थ्य प्राप्ति के मौलिक/मानव अधिकार को तकनीकी आवश्यकता के आधार पर वंचित नहीं किये जाने और व्यवस्थाओं में मरीजों को प्राथमिकता (विशेषकर बुजुर्ग एवं महिलायें जो नवीन तकनीकी ज्ञान नहीं रखते है) एवं आवश्यक सहायता उपलब्ध कराये जाने के सम्बन्ध में प्रदेश के सभी चिकित्सालयों को आवश्यक निर्देश देने सम्बन्धी प्रतिवेदन तीन सप्ताह में मांगा है।
नाले की वाॅल टूटने के कारण दूषित पानी ओवरफ्लो होकर घरों में जा रहा
भोपाल शहर के अंबेडकर नगर में स्थित नाले की वाॅल टूटने के कारण दूषित पानी ओवरफ्लो होकर रहवासियों के घरों में जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में रहवासियों द्वारा नगर निगम में शिकायत दर्ज कराई है, लेकिन नाल अब तक कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है। मामले में संज्ञान लेकर मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने मामले में संज्ञान लेकर मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने कलेक्टर एवं आयुक्त, नगर निगम भोपाल से मामले की जांच कराकर की गई कार्रवाई का प्रतिवेदन तीन सप्ताह में मांगा है।
थाने की छत से कूदकर फरार हुआ रेप का आरोपी
इंदौर जिले के परदेशीपुरा थाने में बंद एक दुष्कर्म का आरोपी के फरार होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार आजाद नगर में रहने वाली एक महिला के साथ आरोपी युवक ने दुराचार किया था। आरोपी युवक को पुलिस ने अपनी हिरासत में लेकर थाने में बंद किया जहां बीते मंगलवार को पुलिस जवानों की मौजूदगी में आरोपी युवक थाने से फरार हो गया। मामले में संज्ञान लेकर मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने पुलिस कमिश्नर, इंदौर से मामले की जांच कराकर आरोपी के विरूद्ध आपराधिक प्रकरण दर्ज होने से सम्बन्धित दस्तावेज तथा उसके पश्चात से थाना परदेशीपुरा की अभिरक्षा से आरोपी के भागे जाने तक की अवधि से सम्बन्धित थाने के सीसीटीवी फुटेज की जांच कराते हुये इस मामले की सम्पूर्ण परिस्थितियों के सम्बन्ध में तथात्मक प्रतिवेदन सम्बन्धित दस्तावेजात की प्रतियों सहित तीन सप्ताह में जवाब मांगा है।
पेंशन के लिये एक वर्ष से भटक रही महिला
डिन्डोरी जिले के ग्राम उदयपुर में रहने वाली एक महिला को पेंशन के लिये आफिसों के चक्कर काटने का मामला सामने आया है। महिला का कहना है कि समनापुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में रेगुलर डे्रसर पद पर पदस्थ उनके पति की अचानक मृत्यु हो गई थी, जिसके बाद पेंशन के साथ जीपीएफ और बेटे को अनुकंपा नियुक्ति भी नही मिली है। मामले में संज्ञान लेकर मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने कलेक्टर, एवं सीएमएचओ, डिन्डोरी से मामले की जांच कराकर की गई कार्रवाई का प्रतिवेदन तीन सप्ताह में मांगा है।