11 मामलों में संज्ञान

मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोेग, भोपाल (म.प्र.)
KHABAR NATION
भोपाल

मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग के माननीय अध्यक्ष श्री मनोहर ममतानी ने विगत दिवसों के विभिन्न समाचार पत्रों में प्रकाशित प्रथम दृष्टया मानव अधिकार उल्लंघन के ’ 11 मामलो में ’ संज्ञान लेकर संबंधितों से जवाब मांगा है।

अस्पताल के इमरजेंसी ट्राॅमा ब्लाॅक में पीने के पानी का संकट, मरीज परेशान

भोपाल शहर के हमीदिया अस्पताल में नई बिल्डिंग के इमरजेंसी ट्राॅमा ब्लाॅक में मरीजों को पीने के पानी नहीं मिलने का मामला सामने आया है। इस कारण कई मरीजों को पीने के पानी के लिये चार मंजिले नीचे उतरना पड़ रहा है। अस्पताल की नई बिल्डिंग ब्लाॅक-1 एवं ब्लाॅक-2 में पानी नहीं आने से मरीजों को कई तरह की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मामले में संज्ञान लेकर मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने डीन, गांधी मेडिकल काॅलेज एवं अधीक्षक, हमीदिया अस्पताल, भोपाल से मामले की जांच कराकर ऐसे मरीजों को पीने के पानी की सुविधा वार्ड में बेड पर ही या वार्ड किसी निश्चित स्थान पर प्राप्त हो सके, इसके लिये कार्यवाही के सम्बन्ध में प्रतिवेदन 15 दिन में मांगा है।

एक-एक कमरों में चल रहीं जिले की 1872 में से 941 आंगनवाड़ी
भोपाल जिले की अधिकांश आंगनवाडियों में आने वाले बच्चों एवं कार्यकर्ता-सहायिकाओं को मूलभूत सुविधायें नही मिलने का मामला सामने आया है। अधिकांश आंगनवाड़ियों केंद्रो पर पीने के पानी, बिजली-पंखा एवं बच्चों के लिये बैठने के लिये पर्याप्त कमरे एवं भवन नहीं होनेे से बच्चों समेत कार्यकर्ता-सहायिकाओं को कई तरह की पेरशानी का सामना करना पड़ रहा है। मामले में संज्ञान लेकर मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने संचालक, महिला एवं बाल विकास विभाग, भोपाल एवं कलेक्टर, भोपाल से मामले की जांच कराकर जिले के जिन आंगनवाड़ी केंद्रों पर टायलेट/पानी (पेयजल एवं अन्य उपयोग हेतु) नहीं है, वहां तत्काल इन आधारभूत सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित कराये जाने के सम्बन्ध में की गई कार्रवाई का प्रतिवेदन एक माह में मांगा है।

रंगदारी नहीं देने पर छात्र को चाकू मारा
भोपाल शहर के कमलानगर इलाके में शराब के लिये रंगदारी नहीं देने पर एक बदमाश ने छात्र पर चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार छात्र अपने दोस्त के साथ जवाहर चैक स्थित जिम जा रहा था। इसी बीच रास्ते में एक बदमाश ने दोनों युवक को रोक लिया और शराब पीने के लिये रूपये की मांग करने लगे। छात्र द्वारा विरोध करने पर बदमाश ने चाकू से हमला कर दिया, जिसमें छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। मामले में संज्ञान लेकर मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने मामले में संज्ञान लेकर मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने पुलिस कमिश्नर, भोपाल से मामले की जांच कराकर की गई कार्रवाई का प्रतिवेदन तीन सप्ताह में मांगा है।

रोड़ पर रहता है शराबियों का जमावड़ा, महिलाओं का निकलना हो रहा मुश्किल
भोपाल जिले के आरआरएल तिराहे पर शराब की दुकान के कारण शाम के समय रोड़ पर शराबियों का जमावड़ा रहने का मामला सामने आया है। इस कारण संबंधित मार्ग से गुजरने वाली महिलाओं एवं अन्य आम नागरिकों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मामले में संज्ञान लेकर मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने पुलिस कमिश्नर, भोपाल से मामले की जांच कराकर की गई कार्रवाई का प्रतिवेदन तीन सप्ताह में मांगा है।

12 साल के बच्चे को बंदर ने काटा
भोपाल शहर की शीतलदास की बगिया में बीते गुरूवार को एक उत्पाती बंदर द्वारा 12 साल के बच्चे को काट लेने का मामला सामने आया है। बंदर के काटने के कारण बच्चे के हाथ-पीठ जख्मी हो गये है। शीतलदास की बगिया में पिछले कई महीनों से बंदरों का आंतक बड़ रहा है, इस कारण वहां आने वाले नागरिकों एवं बच्चों के लिये खतरा बना हुआ है।      मामले में संज्ञान लेकर मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने डीएफओ, भोपाल से मामले की जांच कराकर पीड़ित बालक के समुचित ईलाज की निःशुल्क व्यवस्था एवं शासन के नियमानुसार देय आर्थिक मुआवजा राशि के सम्बन्ध में की गई कार्रवाई का प्रतिवेदन तीन सप्ताह में मांगा है।

पर्चे बनवाने के लिये मरीजों को हो रही दिक्कत, बिना इलाज के वापस घर लौटे  मरीज
ग्वालियर जिले के जयारोग्य चिकित्सालय में मरीजों को आभा ऐप के कारण पर्चे बनवाने के लिये कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार पुराने जेएएच में पर्चे बनाने के लिये एक ही विंडों है, जिसमें बुजुर्ग, दिव्यांग एवं अन्य मरीजों को एक ही लाइन में खड़े होकर पर्चा बनवाना पड़ रहा है। साथ ही अधिकांश मरीजों को ऐप की जानकारी नही होने के कारण पर्चे बनवाने के लिये परेशान हो रहे हैं। पर्चें नहीं बनने के कारण अधिकांश मरीज बिना इलाज करवाये ही वापस घर लौट रहे है। मामले में संज्ञान लेकर मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने कमिश्नर (राजस्व) ग्वालियर संभाग, ग्वालियर से मामले की जांच कराकर जयारोग्य अस्पताल में मरीजों को हो रही समस्या के समाधान के लिये समुचित कार्रवाई किये जाने के सम्बन्ध में प्रतिवेदन तीन सप्ताह में मांगा है।

स्वीमिंग पूल में डूबने से युवक की हुई मृत्यु
सागर जिले के गोपालगंज थानाक्षेत्र के जिला अस्पताल रोड़ स्थित अटल पार्क के स्वीमिंग पूल में डूबने से एक युवक की मृत्यु होने की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार युवक पार्क के स्वीमिंग पूल में नहाने गया था, इसी दौरान वह उसमें डूब गया और उसकी मृत्यु हो गई। घटना के बाद अटल पार्क के कर्मचारी पार्क में ताला लगाकर भाग गये। मामले में संज्ञान लेकर मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक, सागर से मामले की जांच कराकर तथा मृतक के वैध उत्तराधिकारियों को शासन की योजना/नियमानुसार देय आर्थिक मुआवजा राशि के सम्बन्ध में की गई कार्रवाई का प्रतिवेदन एक माह में मांगा है।

14 साल की छात्रा ने दिया बेटी को जन्म, आरोपी की पहचान नहीं हुई
शिवपुरी जिले के कोलारस थानाक्षेत्र में एक 14 वर्ष की नाबालिंग छात्रा द्वारा मेडिकल काॅलेज में बच्ची को जन्म देने का मामला सामने आया है। मेडिकल काॅलेज की ओर से पुलिस को दी गई जानकारी के बाद मामला सामने आया है। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ नाबालिंग छात्रा से दुराचार करने के तहत पाॅक्सो एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। मामले में संज्ञान लेकर मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने कलेक्टर, शिवपुरी से मामले की जांच कराकर निम्न बिन्दुओं पर तीन सप्ताह में प्रतिवेदन मांगा है-
(अ.)प्रसूता बालिका की नवजात पुत्री को शासन की लाड़ली लक्ष्मी योजना के अन्तर्गत देय राशि/सुविधा देने के सम्बन्ध में।
(ब.)प्रसूता बालिका एवं नवजात बालिका की सुरक्षा, स्वास्थ्य, देखभाल, परामर्श एवं सरंक्षण देने के सम्बन्ध में।
2. पुलिस अधीक्षक, शिवपुरी से मामले की जांच कराकर पीड़िता बालिका की देखभाल, परामर्श, सुरक्षा एवं सरंक्षण तथा प्रकट होते अपराध के सम्बन्ध में की गई कार्रवाई का प्रतिवेदन तीन सप्ताह में मांगा है।

सांप के काटने से युवती की हुई मृत्यु
मंडला जिले के पाटन क्षेत्र के मनखेड़ी गांव में खेत में काम रही एक युवती को सांप के काटने से मृत्यु होने की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार युवती खेत में काम रही थी, तभी अचानक जहरीले सांप ने युवती के हाथ में डंस दिया। घटना के बाद युवती को गंभीर हालत में पास के स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया। जहां युवती की गंभीर हालत देखते हुये उसे जबलपुर के अस्पताल में रेफर किया गया। जहां युवती की हालत में सुधार देख परिजन उसे वापस गांव ले जाये, लेकिन गांव आते ही युवती की हालत खराब हो गई और युवती की मृत्यु हो गई। मामले में संज्ञान लेकर मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने कलेक्टर, मंडला से मामले की जांच कराकर मृतका के वैध उत्तराधिकारियों को शासन की योजना/नियमानुसार देय आर्थिक मुआवजा राशि के सम्बन्ध में प्रतिवेदन एक माह में माह में मांगा है।

विद्यालय से नदारह रहता है शिक्षक, शराब के नशे में घूम रहा
मंडला जिले के नैनपुर विकासखंड अंतर्गत हाईस्कूल घटेरी में पदस्थ एक शिक्षक द्वारा नशे ही हालत में विद्यालय आने की और अपनी उपस्थिति स्कूल में न देकर संकुल केंद्र चिरईडोरी में देने का मामला सामने आया है। इसकी सूचना संबंधित विद्यालय द्वारा बीईओ एवं संकुल केंद्र में दी जा चुकी है, लेकिन अब तक शिक्षक पर कोई ठोस कार्रवाई नही हो पाई है। स्कूल प्रबंधन का कहना है कि विद्यालय में पदस्थ शिक्षक अक्सर शाला में शराब के नशे में रहते है। इस कारण अध्यापन करने वाले छात्र-छात्रों की पढ़ाई एवं शिक्षा प्रभावित होती है। मामले में संज्ञान लेकर मध्यप्रदश्ेा मानव अधिकार आयोग ने कलेक्टर एवं जिला शिक्षा अधिकारी, मंडला से मामले की जांच कराकर सभी परस्थितियों के संबंध में की गई कार्रवाई का प्रतिवेदन तीन सप्ताह में मांगा है।

रिक्शा स्टैंड की जगह पर किया अवैध कब्जा
मंडला जिले के बस स्टैंड के आसपास मौजूद रिक्शा स्टैंड की जगह पर दो पहिया वाहनों की पार्किंग एवं अस्थायी दुकानदारों द्वारा अवैध कब्जा करने का मामला सामने आया है। इस कारण रिक्शा चालकों खुले आसपास के नीचे यात्रियों की प्रतिक्षा करनी पड़ रही है। जानकारी के अनुसार आठ साल पहले रिक्शा चालकों के लिये बस स्टैंड के आसपास रिक्शा स्टैंड बनाये गये थे, जहां अब अवैध कब्जे हो गये है। मामले में संज्ञान लेेकर मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने कलेक्टर, मंडला से मामले की जांच कराकर रिक्शा चालकों की समस्या के सम्बन्ध में की गई कार्रवाई का प्रतिवेदन तीन सप्ताह में मांगा है। 

 

Share:


Related Articles


Leave a Comment