आईटी सेल एवं सोशल मीडिया के प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न

Uncategorized Jun 04, 2020

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी ज़िला भोपाल द्वारा आईटी सेल एवं सोशल मीडिया के प्रत्येक मंडल के प्रमुख कार्यकर्ताओ की बैठक प्रदेश कार्यालय पं. दीनदयाल परिसर मे आयोजित की गयी। बैठक में सोशल डिस्टेंसिंग का पूरी तरह पालन करते हुए कार्यकर्ताओं को आत्मनिर्भर भारत का संकल्प दिलाया। जिसमें संगठन द्वारा किए जाने वाली वीडियो कान्फ्रेंस एवं वर्चुअल रैली के बारे में विस्तार से चर्चा हुई। बैठक को प्रदेश उपाध्यक्ष श्री विनोद गोटिया ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार के 6 वर्षों का कार्यकाल राजनैतिक इतिहास में विशेष महत्व रखता है। इन 6 वर्षों में जनता के हित में ऐतिहासिक निर्णय हुए है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार आमजन और गरीबों की सरकार का पर्याय बनकर काम कर रही है। जनकल्याणकारी योजनाओं से हर वर्ग लाभान्वित हुआ है। जिला अध्यक्ष श्री सुमित पचौरी ने कहा कि 6 से 9 जून तक होने वाली वीडियो कान्फ्रेंस एवं वर्चुअल रैली में सभी कार्यकर्ता अपनी उपस्थिति दर्ज कराए। भाजपा कार्यकर्ता होने के नाते हमारी पहली जिम्मेदारी है कि सरकार के जनकल्याणकारी और ऐतिहासिक निर्णयों को जनता के बीच ले जाए। सरकार की योजनाओं का लाभ आमजन को दिलाने में हमारी महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के 1 वर्ष पूरे होने पर पार्टी द्वारा शुरू किए गए अभियान से आमजन को जोडने का आव्हान किया। प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री लोकेन्द्र पाराशर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला वर्ष पूर्ण होने पर सरकार की योजनाओं को अभियान के माध्यम से आमजन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। अभियान के तहत प्रत्येक बूथ पर दो कार्यकर्ता की टोली सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए डोर टू डोर संपर्क करेंगे। कार्यकर्ता प्रधानमंत्री जी का पत्र और सरकार की उपलब्धियों से आमजन को अवगत करायेंगे। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष श्री विनोद गोटिया, प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री लोकेंद्र पाराशर, जिलाध्यक्ष श्री सुमित पचौरी, श्री भगवानदास सबनानी, श्री शैलेंद्र शर्मा, श्री शिवराज सिंह डाबी, श्री पवन दुबे, श्री राजेश जोधवानी, श्री पवन दुबे, श्री राजेश जोधवानी, श्री पंकज त्रिपाठी, श्री राजेंद्र आर्य, श्री नागेंद्र मिश्रा, श्री राजेंद्र गुप्ता, श्री राजेश सिंह, श्री जितेंद्र उपाध्याय, श्री दिनेश भारती, श्री भाषित दीक्षित उपस्थित थे।

 

Share:


Related Articles


Leave a Comment