प्रदेश अध्यक्ष ने दुर्गा मंदिर, तुलसी नगर में जरुरतमंदों को बांटा राशन और अन्य सामग्री  

Uncategorized Mar 30, 2020

भोपाल।  भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता केंद्रीय नेतृत्व के निदेर्शानुसार पूरे देश एवं प्रदेश में गरीबों, अभावग्रस्त एवं जरूरतमंद लोगों को भोजन एवं राहत सामग्री उपलब्ध करा रहे हैं। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने सोमवार को राजधानी भोपाल के दुर्गा मंदिर, तुलसी नगर, भोपाल में जरुरतमंदों को अनाज एवं जरूरत की अन्य सामग्री वितरित की।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा सोमवार को दुर्गा मंदिर, तुलसीनगर क्षेत्र में पहुंचे। यहां उन्होंने कार्यकतार्ओं के साथ मिलकर अभावग्रस्त एवं जरूरतमंद लोगों को राशन के पैकेट एवं अन्य आवश्यक सामग्री वितिरित की। इस अवसर पर शर्मा ने कहा कि हम सभी को मिलकर इस कोरोना महामारी से अपने देश और प्रदेश को बचाना है। शर्मा ने लोगों से आग्रह किया कि अगर आप इस लड़ाई में किसी भी तरह का सहयोग करना चाहते हैं तो टोल फ्री हेल्पलाइन 18002332797 पर फोन करें।     

Share:


Related Articles


Leave a Comment