बयान पर बवाल, दिया धरना, फूंका पुतला


अर्पित उपाध्याय खबर नेशन Khabar Nation
विदिशा। एक दिन पहले पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा डबरा के एक चुनावी सभा में भाजपा की प्रत्याशी इमरती देवी के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी करने के बाद भारतीय जनता पार्टी ने नीमताल गांधी चौक पर जिला स्तरीय प्रदर्शन किया तो वहीं भारतीय जनता युवा मोर्चा ने कमलनाथ का पुतला फंूका। 
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा भाजपा की प्रत्याशी इमरती देवी के खिलाफ मर्यादित टिप्पणी की थी। उसी बात को लेकर जिला मुख्यालय के गांधी चौक नीमताल पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा दो घंटे का मौन धरना प्रदर्शन किया गया। इस प्रदर्शन के दौरान भाजपा के जिलाध्यक्ष राकेश सिंह जादौन, पूर्व नपाध्यक्ष मुकेश टंडन, मंडल अध्यक्ष और महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष के साथ-साथ जिलेभर से आए भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए। सुबह 10 बजे से 12 बजे तक मौन धरना प्रदर्शन किया गया। इसके बाद भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का पुतला जलाया गया। 
धरना कार्यक्रम खत्म होने के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश जादौन ने कहा कि कांगे्रस ने जिस प्रकार से मातृशक्ति का अपमान किया है, वह निंदनीय है। एक ओर नवरात्र का त्यौहार चल रहा है, जहां महिलाओं का सम्मान किया जाता है। यहां पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ महिलाओं पर अमर्यादित टिप्पणी कर रहे हैं। 
वहीं पूर्व नपाध्यक्ष मुकेश टंडन ने कहा कि मातृ शक्ति का अपमान करने की कांगे्रस में जैसे रीत चली आ रही है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भी इस प्रकार की अमर्यादित टिप्पणी अक्सर करते रहते हैं। विदिशा विधायक शशांक भार्गव ने भी इसी प्रकार से हमारी भाजपा की नेत्री पर अभद्र टिप्पणी की थी। उन्हें मातृ शक्ति ही सबक सिखाएगी।

Share:


Related Articles


Leave a Comment