प्रदेश अध्यक्ष ने मीडिया से चर्चा में कहा- कांग्रेस ने ही की थी देश में लोकतंत्र की हत्या


दुनिया में बढ़ रहा मोदी जी का मान, इसलिए कांग्रेसियों को हो रहा पेट दर्दः विष्णुदत्त शर्मा


खबर नेशन / Khabar Nation  


भोपाल। हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी आज दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता हैं। सारी दुनिया मोदी जी को सम्मान दे रही है और उनके नेतृत्व में भारत के प्रति दुनिया का विश्वास बढ़ा है। दूसरी तरफ कांग्रेस के नेताओं की स्थिति क्या है, वह पूरा देश जानता है। देश और दुनिया में मोदी जी की लोकप्रियता के कारण ही इनके पेट में दर्द हो रहा है और ये इस तरह के गैर जिम्मेदाराना बयान दे रहे हैं। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने मीडिया से चर्चा के दौरान कही।
कांग्रेस ने की थी लोकतंत्र की हत्या
प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि कांग्रेस ने ही इस देश के अंदर लोकतंत्र की हत्या की थी। इतिहास गवाह है कि कांग्रेस की सरकार ने किस तरह देश में इमर्जेंसी लगाकर लाखों लोगों को जेल में ठूंस दिया था। मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा जाता है, लेकिन मीडिया भी इस जुल्म के खिलाफ कोई आवाज उठाता था, तो उस आवाज को भी खामोश कर दिया जाता था। कांग्रेस की यही प्रवृत्ति रही है और वह आज भी ऐसा ही करना चाहती है। लेकिन कांग्रेस के नेताओं को जवाब देने का काम देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी कर रहे हैं, इसलिए कांग्रेस के नेताओं को कष्ट होता है, उनके पेट में दर्द होता है।  
कांग्रेस के जींस में फूट डालो, राज करो की सोच
श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के मंत्र पर काम कर रही है। सिर्फ काम नहीं कर रही है, बल्कि सरकार की सोच और नजरिया भी ऐसा ही है। लेकिन कांग्रेस के जींस में तो फूट डालो, राज करो के जींस आज भी मौजूद हैं। दिग्विजयसिंह जैसे लोग विद्रोह की बात करते हैं, आतंकवादियों और नक्सलवादियों का समर्थन करते हैं। देश के खिलाफ काम करने वाली ताकतों का समर्थन करते हैं। इन लोगों को देश के खिलाफ बोलने में, विद्रोह भड़काने में ही मजा आता है।
अच्छी बातें कांग्रेसियों को दिखाई नहीं देतीं

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि दुनिया में आज देश का मान-सम्मान बढ़ रहा है। देश में गरीबों का जीवन स्तर ऊपर उठ रहा है। देश की 140 करोड़ जनता जानती है कि आज दुनिया में भारत के प्रति कैसा विश्वास जागृत हुआ है। लेकिन कांग्रेसियों की सोच ही ऐसी है कि वो अच्छी बातें कर ही नहीं सकते। उन्हें तो यह सब सहन नहीं हो रहा है। इसलिए ये कुछ भी कहते रहते हैं। लेकिन इनके बयानों या वक्तव्यों से मोदी जी को कोई फर्क नहीं पड़ता। प्रधानमंत्री मोदी जी पूरे आत्मविश्वास और ताकत के साथ अपने संकल्प की सिद्धि की ओर बढ़ रहे हैं।
अपने गिरेबान में झांके कांग्रेस
श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि 15 महीने की जो कांग्रेस सरकार दिग्विजयसिंह के इशारे पर चल रही थी, उस सरकार के दौरान तत्कालीन मंत्री उमंग सिंगार ने कहा था कि सरकार का रिमोट किसी और के हाथों में है। उन्होंने कहा था कि मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा भूमाफिया, सबसे बड़ा रेत माफिया और सबसे बड़ा शराब माफिया दिग्विजय सिंह है।  उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा झूठ बोलकर आदिवासी भाइयों और बहनों के साथ छल कपट करती रही है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार पेसा एक्ट लागू करके, गौरव दिवस मनाकर, आदिवासी भाई- बहनों को अधिकार संपन्न बना रही है, जननायकों को सम्मान दे रही है।
सिंधिया जी ने दिखाया था कांग्रेस को आईना
प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा कि कांग्रेस के लोग कुछ भी अनाप-शनाप बोलते रहना चाहते हैं। श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को कांग्रेस के प्रमाण पत्र की जरूरत नहीं है। वे कांग्रेस को आईना दिखा चुके हैं, धूल चटा चुके हैं। सिंधिया जी ने जब कांग्रेस सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरने की बात कही थी, तो यही कमलनाथ और दिग्विजयसिंह थे, जिन्होंने कहा था कि अगर सिंधिया जी को सड़क पर उतरना है तो उतर जाएं। इसके बाद सिंधिया जी ने सड़क पर उतरकर इन्हें धूल चटा दी और घर वापस भेज दिया। श्री शर्मा ने कहा कि कांग्रेस के लोगों ने सिंधिया जी के प्रति जिस तरह की भाषा का उपयोग किया है, वह दुर्भाग्यपूर्ण है और मैं उसकी कड़ी आलोचना करता हूं।


लिखें और कमाएं       
मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण । आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा । 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं । अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999

 

 

 

 

 

 

Share:


Related Articles


Leave a Comment