नेता प्रतिपक्ष श्री भार्गव से इस्तीफे की मांग

 

 

नेता प्रतिपक्ष श्री भार्गव द्वारा महिलाओं के संबंध में की अमर्यादित टिप्पणी पर वह माँफी मांगे,

म.प्र. महिला कांग्रेस ने की उनके इस्तीफे की मांग - माण्डवी चैहान

  खबर नेशन / Khabar Nation 

 

भोपाल-। मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस ने विगत दिवस मध्यप्रदेश विधानसभा मंे नेता प्रतिपक्ष श्री गोपाल भार्गव द्वारा मशहूर अभिनेत्री और सामाजिक कार्यकर्ता दीपिका पादुकोण के संदर्भ मे की गई कथित टिप्पणी की घोर भत्र्सना की है। महिला कांग्रेस ने नेता प्रतिपक्ष द्वारा की गई टिप्पणी को देश की महिलाओं का अपमान बताया है। मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्षा श्रीमती माण्डवी चैहान ने नेता प्रतिपक्ष श्री भार्गव से उनके इस आचरण के लिए देश की महिलाओं से सार्वजनिक रूप से माँफी माँगने के साथ ही उनके इस्तीफे की मांग की है।

प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्षा श्रीमती माण्डवी चैहान ने कहा कि उन्हें श्री भार्गव की बुद्वि पर तरस आता है, जो सार्वजनिक जीवन में महिलाओं का सम्मान नहीं कर सके, उसका अपने घर परिवार की बेटियों और महिलाओं के बारे मे क्या दृष्टिकोण होगा, बड़ी ही सरलता से सोचा जा सकता है। श्रीमती चैहान ने कहा कि यह उनकी गलती नहीं है क्योंकि श्री भार्गव जिस राजनैतिक दल में रहकर कार्य कर रहे हैं उसके द्वारा ही अपनों में यह संस्कार प्रारंभ से ही डाले जाते है उसी का नतीजा है कि श्री भार्गव देश की महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी कर उनका घोर अपमान कर रहे है।

मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्षा श्रीमती माण्डवी चैहान नेतृत्व में श्री भार्गव की दीपिका पादुकोण के संदर्भ मे कही गई टिप्पणी के विरोध में नारी सम्मान के लिए मध्यप्रदेश विधानसभा के नेता श्री गोपाल भार्गव के बंगले का घेराव किया गया जिसमें मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस की सैकड़ांे महिलाओं ने भाग लिया।

Share:


Related Articles


Leave a Comment