वृक्षारोपण के नाम पर डकार गये, करोड़ों रूपये: कमलनाथ

एक विचार Nov 20, 2018

खबरनेशन / Khabarnation

 

भाजपा सरकार ने भ्रष्टाचार की ऐसी व्यवस्था बनायी जिसमें युवाओं, किसानों सहित हर वर्ग में आक्रोश है 

वृक्षारोपण के नाम पर डकार गये, करोड़ों रूपये: कमलनाथ

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने आज बैतूल जिले के चिचैली, किल्लोर (भैसदेही), आमला और दुनावा (मुलताई) की आमसभाओं में किसानों, युवाओं, नोटबंदी, इन्वेस्टर्स मीट, व्यापारियों पर केंद्रित अपने भाषणों में शिवराजसिंह और नरेन्द्र मोदी को घेरा। उनकी सभाओं में कांगे्रस प्रत्याशियों, स्थानीय कांगे्रस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताआंे के अलावा आसपास के गांवों और नगरों से हजारों की संख्या में किसान और नागरिक पहुंचे थे। उन्होंने अपनी सभाओं में जो बातें कहीं उसके मुख्य बिंदु इस प्रकार हैं:-

ऽ मोदी जी ने कहा था कि अच्छे दिन आने वाले हैं। आम जनता के तो बुरे दिन आ गये, लेकिन भाजपा नेताओं के अच्छे दिन जरूर आ गये। जिनके पास पहले एक साईकिल भी नहीं थी, आज वे बड़ी-बड़ी गाड़ियों में घूम रहे हैं। बड़े-बड़े उद्योगपतियों-ठेकेदारों के अच्छे दिन आ गये हैं। जनता वहीं की वहीं खड़ी है। 

ऽ भ्रष्टाचार की सीमा नहीं है। भाजपा सरकार ने भ्रष्टाचार की एक ऐसी व्यवस्था बनायी है, जिसमें भाजपा नेताओं और बड़े लोगांे का फायदा अपने आप हो रहा है। 

ऽ छह करोड़ पौधे नर्मदा किनारे लगाने का ढिढ़ोरा पीटा। आठ सौ करोड़ रूपये खर्च कर दिये। छोटे-छोटे कार्यक्रम बड़े-बड़े पंडालों मंे किये। मैं देखने गया तो एक भी पेड़ नहीं दिखा। वृक्षारोपण के नाम पर पूरा पैसा डकार गये। इनकी तो नीयत ही साफ नहीं है और बात करते हैं नर्मदा-क्षिप्रा साफ करने की।

ऽ झूठे विज्ञापन छपवा रहें है और पैसा जनता का जा रहा है। जो सरकारी विज्ञापन और फिल्में एक वर्षों में दिखायी जा चुकी हैं, उसी में कमल का फूल चिपकाकर भाजपा का प्रचार किया जा रहा है। 

ऽ सुस्त पड़ी अर्थव्यवस्था के कारण छोटे-छोटे धंधे कर अपना पेट पालने वालों के धंधे ठप्प हो गये और उनका जीवन यापन मुश्किल हो रहा है। क्योंकि महंगाई की मार रसोई तक पहुंच गयी है। किसी की जेब में 15 लाख रूपये नहीं आये, अलबत्ता पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की कीमतें जरूर आसमान छू रही है। 

ऽ नोटबंदी ने हमारी माता बहनों तक को नहीं छोड़ा। एनवक्त के लिये बचाये थोड़े-थोड़े रूपयों को भी निकलवा दिया। अस्पताल में भर्ती मरीज इलाज के लिए तड़पता रहा, बच्चों की फीस जमा नहीं हो सकी, किसानों की फसल नहीं बिक सकी, शादियां रूक गई, लेकिन मोदी जी ने सभी को बैंकों की लाईन में खड़ा जरूर करवा दिया।   

ऽ पंद्रह साल तक इन्होंने आपको ठगा है। किसानों, नौजवानों, महिलाओं सबकों धोखा दिया है। किसी के लिये कुछ नहीं किया। सिर्फ बातें ही बातें की हैं, जमीन पर कुछ नहीं दिखता।

ऽ शिवराज सिंह द्वारा धोखाबाजी करने के कारण ही युवाओं मंे भारी आक्रोश है। हजारों सरकारी नौकरियां खाली पड़ी हैं। बैंक लोन नहीं दे रहे हैं। मैं पूछता हूं, किसने छीनी आपकी नौकरियां?

ऽ मोदी जी क्या कहते थे? कहते थे हर साथ दो करोड़ नौजवानों को रोजगार मिलेगा, बड़े-बड़े नारे देकर उनको सपने दिखाये। शिवराजसिंह ने इन्वेस्टर्स मीट करके हर बार कहा था कि विदेशों से बड़ी कंपनियां आयेंगी। ऐसा कहके उनके सपने जगाये थे। कहां हैं ये कंपनियां? कहां है रोजगार? युवाओं के सारे सपने टूट गये। 

ऽ हर वर्ग परेशान है। मैं दोहराना नहीं चाहता, लेकिन मुझे बड़ा दुख होता है कि किसानों के साथ केवल धोखा और अन्याय ही नहीं हुआ, बल्कि उनका अपमान भी हुआ है। अपनी मांगे बताने पर हजारों किसानों को जेल भेज दिया। हर काम के पैसे लगते हैं। यह सच्चाई आप सबके सामने हैं। 

ऽ यह कांगे्रस और कमलनाथ के भविष्य का सवाल नहीं है। यह सवाल है बच्चों, युवाओं, किसानों, महिलाओं के भविष्य का। यह सवाल है प्रदेश के विकास का। यह सवाल है सच्चाई का साथ देने का। आने वाली 28 तारीख को कांगे्रस का बटन दबाकर सच्चाई का साथ दें और कांगे्रस प्रत्याशी को विजय बनाये। 

Share:


Related Articles


Leave a Comment