जीसैट-30 के सफल प्रक्षेपण पर प्रदेश अध्यक्ष ने दी बधाई

एक विचार Jan 18, 2020

 

खबर नेशन / Khabar Nation

 

 

                भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री राकेश सिंह ने दूरसंचार उपग्रह जीसैट-30 के सफल प्रक्षेपण पर इसरो के वैज्ञानिकों तथा देश एवं प्रदेश के नागरिकों को बधाई दी है। इस उपग्रह का प्रक्षेपण शुक्रवार को फ्रेंच गुयाना के कोरू से प्रक्षेपण यान एरियन-5 के द्वारा किया गया।

 

                भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री राकेश सिंह ने जीसैट-30 के सफल प्रक्षेपण पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इस उपग्रह के डिजाइन और निर्माण से जुड़े हुए इसरो के वैज्ञानिकों तथा इंजीनियरों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि जीसैट-30 के सफल प्रक्षेपण से देश में दूरसंचार एवं इंटरनेट जैसी सेवाएं अधिक सुदृढ़ तथा व्यापक होंगी, जिनका लाभ आने वाले समय में देश के नागरिकों को मिलेगा। उन्होंने आशा जताई कि जीसैट-30 उपग्रह देश के विकास को गति प्रदान करके उसे विकसित देशों की कतार में लाकर खड़ा कर देगा।

 

 

Share:


Related Articles


Leave a Comment