हमारी सरकार की योजनाओं के पीछे दीनदयालजी का एकात्म मानव दर्शन : शिवराज सिंह चौहान

एक विचार Sep 25, 2020

 

मुख्यमंत्री ने प्रदेश कार्यालय में दीनदयालजी पर केन्द्रित चित्र प्रदर्शनी का उद्धघाटन किया

श्री सिंधिया और गृह मंत्री ने लालघाटी स्थित दीनदयाल जी की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

 खबर नेशन Khabar Nation

                भोपाल। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि एकात्म मानवदर्शन के प्रणेता पंडित दीनदयाल जी एक कुशल संगठक, राष्ट्रवादी विचारक, भारत माता के सच्चे पुजारी और भारतीय संस्कृति के उपासक थे। उनके लिए सारा देश उनका परिवार था। उनका कोई व्यक्तिगत परिवार नहीं था। वह बचपन से ही भारत माता की तपस्या और साधना में लग गए थे। यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी जो योजनाएं बना रहे हैं और चला रहे हैं, उसके पीछे पंडित दीनदयाल जी का एकात्म मानव दर्शन ही है। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता दीनदयाल जी के बताए मार्ग पर चलने की कोशिश कर रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने भाजपा प्रदेश कार्यालय स्थित पं. दीनदयाल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीनदयाल जी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर केंद्रित चित्र प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। राज्यसभा सदस्य श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, प्रदेश सरकार के गृह मंत्री श्री नरोत्तम मिश्रा एवं जिलाध्यक्ष सुमीत पचौरी ने लालघाटी स्थित पं. दीनदयाल जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए पंडित दीनदयाल जी का पुण्य स्मरण किया। एकात्म मानव दर्शन के प्रणेता, जनसंघ के संस्थापक सदस्य पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर शुक्रवार को प्रदेश भर में बूथ स्तर तक कार्यक्रम हुए।

जनता के कल्याण के लिए लगातार काम कर रहें कार्यकर्ता

                मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने कहा कि राष्ट्रऋषि, पंडित दीनदयाल जी उपाध्यायजी मौलिक चिंतक और एक ऐसा आदर्श व्यक्तित्व थे, जिन्होंने भारतीय जनसंघ और भारतीय जनता पार्टी को आधारभूत दर्शन, एकात्म मानव दर्शन प्रदान किया। उन्होंने पूरा जीवन भारत माता के चरणों में और जनता की सेवा में समर्पित किया। उन्होंने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी जो कुछ भी है उसके पीछे अगर सबसे बड़ा योगदान किसी का है तो वो वह कुशल संगठक पंडित दीनदयाल जी है। दीनदयाल जी रामायण की चौपाई परहित सरिस धर्म नहीं भाई को मंत्र मानकर काम करते थे। उनके इसी मंत्र को साकार करते हुए भाजपा कार्यकर्ता जनता के कल्याण के लिए लगातार काम कर रहें है।

                इस अवसर प्रदेश मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर, प्रदेश प्रवक्ता श्री राजपाल सिसोदिया, श्री सुरेंद्र नाथ सिंह, श्रीमती सीमा सिंह, श्री अनिल अग्रवाल, श्री अशोक सैनी, श्री केवल मिश्रा, श्री, सतीश विश्वकर्मा, श्री राम बंसल, श्री सुरजीत सिंह चौहान, श्री हिरेन सिंह हीरूभाई, श्री कृष्ण मोहन सोनी, श्री सुधीर जाचक, श्री राजेंद्र गुप्ता, श्री मनोज राठौर, श्री अभय पंडित, श्री पंकज चौकसे, श्री अश्विनी राय, श्री नित्यानंद शर्मा, श्री हरदीप सिंह लब्बू, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रमोद शर्मा, श्रीमती वंदना जाचक, श्रीमती हंस कुंवर राजपूत, श्रीमती सविता यादव, श्री मुकुल लोखंडे सहित जिले के पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित थे। 

 

 

Share:


Related Articles


Leave a Comment