महाराष्ट्र के विकास को रफ्तार देगी नई सरकार

एक विचार Nov 24, 2019

 

               खबर नेशन /Khabar Nation

  भोपाल। श्री देवेंद्र फड़नवीस और श्री अजीत पंवार के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र की नई सरकार प्रदेश को स्थिरता प्रदान करेगी तथा राज्य के विकास को नई गति प्रदान करेगी। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद श्री राकेश सिंह ने महाराष्ट्र की नई सरकार को शुभकामनाएं देते हुए कही।

                प्रदेश अध्यक्ष श्री राकेश सिंह ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री श्री फड़नवीस, उप मुख्यमंत्री श्री पंवार एवं महाराष्ट्र की जनता को नई सरकार के गठन पर बधाई दी है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की पिछली सरकार के कामकाज एवं भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर भरोसा जताते हुए महाराष्ट्र की जनता ने भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन को जनादेश दिया था। भारतीय जनता पार्टी ने श्री अजीत पंवार के सहयोग से सरकार बनाकर उस जनादेश का सम्मान किया है।

                उन्होंने आशा जताई कि श्री देवेंद्र फड़नवीस के नेतृत्व वाली नई सरकार महाराष्ट्र को विकास के अगले सोपान तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास करेगी।

नेता प्रतिपक्ष ने दी श्री फडणवीस को मुख्यमंत्री बनने की बधाई
मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री गोपाल ने   श्री देवेंद्र फडणवीस जी को पुनः महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री एवं श्री अजीत पवार जी को उपमुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी है। नेता प्रतिपक्ष श्री भार्गव ने कहा कि श्री देवेंद्र फडणवीस जी के योग्य नेतृत्व में महाराष्ट्र विकास और समृद्धि की ओर आगे बढेगा।
श्री भार्गव ने कहा कि मैं उनके खुशहाल कार्यकाल की कामना करता हूं।  
 
Share:


Related Articles


Leave a Comment