अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने मनाई महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जयंती

एक विचार Oct 02, 2020


अर्पित उपाध्याय/ खबर नेशन/Khabar Nation

विदिशा। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने बेहद सादगी के साथ प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र वर्मा के निवास पर महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई। सर्व प्रथम दोनों विभूतियों के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन और सूत की माला पहनाकर कार्यक्रम को प्रारम्भ किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि राम मोहन सिन्हा ने गांधी एवं शास्त्री के आदर्शों पर चलने का आव्हान किया। अध्यक्षीय भाषण देते हुए डीके सक्सेना ने उन्नत कायस्थ उन्नत राष्ट्र की परिकल्पना को साकार करने का आव्हान किया। विशेष अतिथि संतोष श्रीवास्तव ने सामाजिक एकता पर बल दिया। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र वर्मा ने कहा कि गांधी और शास्त्री किसी एक धर्मजाति, समुदाय, वर्ग विशेष के नहीं बल्कि सम्पूर्ण मानवता के हैं। इनके आदर्श और सिद्धांत कालजयी हैं। देश को इनके स्थापित मूल्यों से सबक लेना चाहिए। कार्यक्रम को मुरैया जी, दीपक श्रीवास्तव एड, संतोष सक्सेना, महा सचिव दीपक श्रीवास्तव, विवेक सक्सेना, अजयराज सक्सेना, अश्वनी श्रीवास्तव ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन विमलेश सक्सेना ने किया एवं अंत में आभारीय उद्बोधन महा सचिव दिनेश सक्सेना दिया।

Share:


Related Articles


Leave a Comment