‘‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’’ अभियान की शुरूआत

एक विचार Jan 14, 2022

 निरंतर चलेगा अभियान: डॉ. अर्चना जायसवाल

जागरूण महिलाएं ही सही मायने में महिला सशक्तिकरण
की पहचान है: डॉ. अर्चना जायसवाल

मकर संक्रांति पर हल्दी कुमकुल लगाकर, तिल-गुड़ के लड्डू बांटे,
कोरोना से निजात दिलाने ईश्वर से की सर्वधर्म प्रार्थना
खबर नेशन / Khabar Nation
भोपाल, 14 जनवरी 2022
 / अभा कांग्रेस की महासचिव और उत्तरप्रदेश की प्रभारी सुश्री प्रियंका गांधी द्वारा महिलाओं की आवाज बुलंद करने, उनकी ताकत, हिम्मत और साहस बढ़ाने एवं प्रदेश में महिलाओं, युवतियों को सशक्त, सुदृढ़ बनाने ‘‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’’ अभियान की शुरूआत आज मकर संक्रांति के पावन पर्व पर तिल-गुड़ का प्रसाद, तिल के लड्डू बाटंकर, महिलाओं को हल्दी कुमकुल लगाकर और पंतग उड़ाकर मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस द्वारा की गई। इस अवसर पर देश में व्याप्त कोरोना महामारी को समाप्त करने ईश्वर से प्रार्थना भी की गई।
प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष डॉ. सुश्री अर्चना जायसवाल ने अभियान की शुरूआत करते हुए कहा कि जब तक महिलाएं अपने अधिकारों को नहीं जानेगी, वे सशक्त, सुदृढ़ और आत्मनिर्भर नहीं बन सकती। उन्होंने कहा कि महिला कांग्रेस ने सुश्री प्रियंका गांधी की आवाज ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ अभियान की शुरूआत पूरे प्रदेश मंे आज मकर संक्रांति के पावन पर्व से की है। इस अभियान के माध्यम से महिलाआंे को शक्ति मिलेगी, वे आत्मनिर्भर, सशक्त और सुदृढ़ बनेगी और उनमंे जागरूकता आयेगी, ताकि वे अपने अधिकारांे की लड़ाई खुद लड़ सकें। जागरूक महिलाएं ही सही मायने में महिला सशक्तिकरण की असली पहचान है।
श्रीमती जायसवाल ने कहा कि प्रदेश के साथ-साथ सभी जिला इकाईयों में भी इस अभियान की शुरूआत आज से की गई है, जिसके तहत प्रदेश भर की लाखों महिलाओं को जागरूक कर उन्हंे सशक्त बनाया जायेंगा। महिला सशक्त होगी तो वह शिक्षा, स्वास्थ्य, आर्थिक, सामाजिक, राजनैतिक क्षेत्र में अग्रणी बन सकेंगी और अत्याचार, शोषण का भी डटकर मुकाबला कर सकेंगी। उत्तरप्रदेश के चुनाव में 125 मंे से 40 महिलाओं को पार्टी द्वारा टिकिट दिया जाना प्रियंका गांधी के इस नारे का ही असर है।
राज्यसभा सांसद राजमणि पटेल ने महिला कांग्रेस द्वारा शुरू किये गये इस अभियान को एक सशक्त अभियान बताते हुए कहा कि इससे महिलाआंे को संबल मिलेगा और किसी भी क्षेत्र में स्वयं सक्षम होकर अपने अधिकारों के लिए खड़ी नजर आयेंगी।
कार्यक्रम का संचालन भोपाल शहर महिला कांग्रेस की अध्यक्ष संतोष कंसाना ने किया तथा तथा महिला कांग्रेस कार्यालय प्रभारी प्रतिभा विक्टर ने आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर महिला कांग्रेस प्रभारी प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता श्रीमती विभा पटेल, सहित जयश्री हरिकरण, पल्लवी राज सक्सेना, महक राणा, प्रज्ञा फिलिप, फरहाना खान, हुस्ना खान, कुसुम राणा, राशिदा खानम, रूकमणि खानवे, चंद्रा सरवटे, सुशीला गोयल, राखी शर्मा, पवित्रा कौर, नंदिनी राजपूत, माया यादव सहित बड़ी संख्यामें महिला कांग्रेस की पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थीं।

Share:


Related Articles


Leave a Comment