नड्डा जी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर प्रदेश अध्यक्ष ने दी बधाई

एक विचार Jan 21, 2020

 

 

 खबर नेशन / Khabar Nation 

 

                भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री राकेश सिंह ने श्री जगत प्रकाश नड्डा जी के सर्व सम्मति से भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर श्री नड्डा एवं पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई दी है।

 

                श्री जगत प्रकाश नड्डा जी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रदेश अध्यक्ष श्री राकेश सिंह ने कहा है कि श्री नड्डा लंबे समय से पार्टी संगठन में सक्रिय रहे हैं, इसलिए उनके इस सुदीर्घ अनुभव का लाभ भारतीय जनता पार्टी को मिलेगा। श्री सिंह ने आशा जताई कि श्री नड्डा जी के नेतृत्व एवं कुशल मार्गदर्शन में भारतीय जनता पार्टी और अधिक मजबूत, व्यापक और विस्तृत होगी तथा देश के अधिकांश लोगों को अपने साथ जोड़ने में सफल होगी।

 

                पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री श्री सुहास भगत, नेता प्रतिपक्ष श्री गोपाल भार्गव, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री अरविन्द सिंह भदौरिया, श्री विनोद गोटिया, श्रीमति रंजना बघेल, सुश्री उषा ठाकुर, श्री रामलाल रौतेल, श्री प्रदीप लारिया, श्री सुदर्शन गुप्ता, श्री रामेश्वर शर्मा, श्री विजेश लुणावत, श्री जीतू जिराती, प्रदेश महामंत्री श्री अजयप्रताप सिंह, श्री बंशीलाल गुर्जर, श्री मनोहर उंटवाल, श्री विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश मंत्री श्रीमति संपतियां उइके, श्री बृजेन्द्रप्रताप सिंह, श्रीमति कृष्णा गौर, श्री कन्हईराम रघुवंशी, श्री बुद्धसेन पटेल, श्री सरतेन्दु तिवारी, श्री रघुनाथ भाटी, श्री पंकज जोशी, सुश्री कविता पाटीदार, प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री हेमंत खण्डेलवाल, प्रदेश कार्यालय मंत्री श्री सत्येन्द्र भूषण सिंह, श्री राजेन्द्र सिंह राजपूत, भोपाल संभाग के संभागीय संगठन मंत्री श्री आशुतोष तिवारी, प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री लोकेन्द्र पाराशर, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी श्री संजय गोविन्द खोचे, श्री उदय अग्रवाल, श्री सर्वेश तिवारी, प्रदेश मुख्य प्रवक्ता डॉ. दीपक विजयवर्गीय, प्रदेश प्रवक्ता श्री आलोक संजर, प्रो. चिंतामणि मालवीय, श्री रजनीश अग्रवाल, श्री नागरसिंह चौहान, सुश्री राजो मालवीय, श्री हिदायतुल्लाह शेख, श्री राहुल कोठारी, श्री उमेश शर्मा एवं श्री राजपाल सिंह सिसोदिया ने सर्व सम्मति से भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर श्री जे.पी.नड्डा को बधाई दी है।

 

 

Share:


Related Articles


Leave a Comment