विवेकानंद जयंती पर युवा मोर्चा लेगा सीएए को लेकर जनजागृति का संकल्प

एक विचार Jan 11, 2020

 

 

                भोपाल। भारतीय जनता युवा मोर्चा इस बार स्वामी विवेकानंद जी की जयंती एक नए संकल्प के साथ मनाएगा। वह संकल्प होगा नागरिकता संशोधन कानून पर जनजागृति के लिए काम करने का। इसके लिये मोर्चा अध्यक्ष समेत पदाधिकारियों ने रूपरेखा बनाना शुरू कर दिया है।

                युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अभिलाष पाण्डे ने बताया कि युवा मोर्चा 12 जनवरी को विवेकानंद जयंती पर प्रदेश के सभी जिला केन्द्रों पर कार्यक्रम आयोजित करेगा। सभी केंद्रों पर स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा पर युवा मोर्चा कार्यकर्ता पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। कार्यक्रम के दौरान मोर्चा कार्यकर्ता नागरिकता संशोधन कानून के प्रचार-प्रसार का संकल्प लेंगे। मोर्चा के सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में सीएए को लेकर जनजागृति के प्रयास करेंगे, ताकि इस कानून के संबंध में फैलाई जा जा रही भ्रांतियों को दूर किया जा सके।

Share:


Related Articles


Leave a Comment