लाड़ली बहना योजना के माध्यम से हर घर तक पहुंचे मोर्चा की बहनें : श्रीनिवासन

एक विचार Mar 19, 2023

 

महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष ने ली मोर्चा की कोर कमेटी की बैठक

मोर्चा के कार्यक्रमों को सराहा, आगामी कार्ययोजना पर की चर्चा

खबर नेशन / Khabar Nation  


भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश एवं मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में मध्यप्रदेश महिला सशक्तिकरण की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है। भाजपा सरकार में मुख्यमंत्री श्री चौहान के नेतृत्व में शुरू की गई लाड़ली बहना योजना प्रदेश की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में मील का पत्थर साबिल होगी। यह योजना हर घर तक पहुंचे, पात्र बहनों को इसका लाभ मिले, इसकी जिम्मेदारी महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं की है। यह बात महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती वानती श्रीनिवासन ने केडी रेस्टो, केरवा डेम में आयोजित महिला मोर्चा की कोर कमेटी की बैठक को संबोधित करते हुए कही।
श्रीमती श्रीनिवासन ने पदाधिकारियों से आग्रह करते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव की दृष्टि से महिला मोर्चा प्रदेश भर में प्रभावी कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं को जोड़ने का काम करें। उन्होंने प्रदेश में महिला मोर्चा द्वारा संचालित सुषमा स्वराज अवार्ड, सेल्फी विद लाभार्थी और लाड़ली लक्ष्मी सम्मेलन की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की। मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती वानती श्रीनिवासन ने महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती वानती श्रीनिवासन रविवार को भोपाल प्रवास पर थीं।
महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती माया नारोलिया ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश की बहनों को लाड़ली बहना योजना की सौगात देने वाले मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान को उनकी बहनें धन्यवाद प्रेषित करेंगी, जिसके लिए महिला मोर्चा प्रदेश के सभी संगठनात्मक जिलों में 15 से 30 अपै्रल के बीच मुख्यमंत्री धन्यवाद सम्मेलन आयोजित करेगा, जिसमें महिला मोर्चा की राष्ट्रीय पदाधिकारी भाग लेंगी। उन्होंने बताया कि प्रदेश के 1070 मंडलों में से 658 मंडलों में लाड़ली लक्ष्मी सम्मेलन के कार्यक्रम संपन्न हुए हैं। 30 मार्च तक शेष स्थानों पर भी सम्मेलन होंगे। बैठक का संचालन मोर्चा की महामंत्री श्रीमती माया पटेल एवं आभार महामंत्री श्रीमती अश्विनी परांजपे ने माना।
बैठक में मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती बबीता परमार, श्रीमती मीना जोनवाल, श्रीमती ज्योति दुबे, श्रीमती शशि यादव, प्रदेश मंत्री श्रीमती आशा गुप्ता, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी सुश्री प्रियांशा उरमलिया उपस्थित थीं।

 

लिखें और कमाएं       
मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण । आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा । 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं । अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999

Share:


Related Articles


Leave a Comment