लोकसभा प्रत्याशियों और कांग्रेस विधायकों की बैठकें 21 मई को
खबरनेशन/Khabarnation
भोपाल, 13 मई, 2019 प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री प्रशासन प्रभारी राजीव सिंह ने बताया है कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ की विशेष उपस्थिति में 21 मई को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय के सभाकक्ष में दो महत्वपूर्ण बैठकें आहूत की गई हैं।
सिंह ने बताया है कि 21 मई को कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशियों की पहली बैठक पूर्वान्ह 11 बजे होगी। वहीं दूसरी बैठक दोपहर 1 बजे कांग्रेस पक्ष के सभी निर्वाचित विधायकों की होगी। बैठक में कमलनाथ विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
Related Articles
Leave a Comment
Warning! please config Disqus sub domain first!