अभा कांग्रेस के सचिव सुधांशु त्रिपाठी 26 से 28 अप्रैल तक सतना, रीवा, कटनी एवं दमोह का दौरा करेंगे

खबरनेशन/Khabarnation  

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव मध्यप्रदेश प्रभारी सुधांशु त्रिपाठी 26 से 28 अप्रैल तक सतना, रीवा, कटनी और दमोह जिले में संगठनात्मक दौरे पर रहेंगे। वे 26 अप्रैल को सुबह 6 बजे सतना पहुंचेंगे और कार द्वारा पूर्वान्ह 11 बजे वहां से रीवा जायेंगे। त्रिपाठी दोपहर 12 बजे रीवा में कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने के बाद वे सायं 6 बजे सतना पहुंचेंगे और वहां भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से चर्चा करेंगे। आपका रात्रि विश्राम सतना में रहेगा।

त्रिपाठी 27 अप्रैल को सुबह 10 बजे सतना से कटनी जायेंगे। कटनी में वे दोपहर 12 बजे कांग्रेस कांर्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। वे सायं 5 बजे कटनी से रवाना होकर सायं 7 बजे दमोह पहुंचेेंगे, जहां रात्रि विश्राम करेंगे। त्रिपाठी 28 अप्रैल को सुबह 10 बजे दमोह में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। उक्त आशय की जानकारी प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री प्रभारी प्रशासन राजीव सिंह ने दी है।

Share:


Related Articles


Leave a Comment