लम्बित राजस्व वसूली प्रकरणों में त्वरित कार्यवाही करें: वित्त मंत्री भनोत
खबरनेशन/Khabarnation
भोपाल : वित्त, योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी मंत्री तरूण भनोत ने लम्बित राजस्व वसूली प्रकरणों में त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। राजस्व वसूली की नियमित समीक्षा के लिए प्रमुख सचिव वित्त को दायित्तव सौंपा गया है। राजस्व मदों की समीक्षा के दौरान यह तथ्य सामने आया था कि विभिन्न विभागों में वसूली के लिए जारी की गई आर.आर.सी. बड़ी संख्या में लम्बित है। उल्लेखनीय है कि राजस्व विभाग के अतिरिक्त अन्य विभागों को भी प्रभावी वसूली सुनिश्चित करने के लिए राजस्व अधिकारियों के अधिकार प्रदत्त किये गये हैं। वित्त मंत्री भनोत ने आर.आर.सी. प्रकरणों की सघन समीक्षा कर राजस्व वसूली सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं।
Related Articles
Leave a Comment
Warning! please config Disqus sub domain first!