सुंदरलाल तिवारी के निधन पर श्रद्धांजलि सभा

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री कमलनाथ सहित कांग्रेस पदाधिकारियों ने किया शोक व्यक्त

खबरनेशन/Khabarnation  

भोपाल,प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय के सभाकक्ष में रीवा के वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुंदरलाल तिवारी के असमायिक निधन पर आज श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। कांग्रेसजनों ने दिवंगत तिवारी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनिट का मौन रखा। 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सुंदरलाल तिवारी के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि तिवारी ने सांसद, विधायक और कांग्रेस पार्टी के विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए अपने राजनीतिक कौशल का बखूबी परिचय दिया। अभी हाल ही में विधानसभा चुनाव के पहले उन्होंने गोवंश की रक्षा के लिये रीवा में सरकार के प्रति जोरदार विरोध दर्ज कराया था। उनमें अपने पिता स्वर्गीय श्रीनिवास तिवारी के पूरे राजनीतिक गुण विद्यमान थे। उनके निधन से कांगे्रस पार्टी ने अपना एक सशक्त सिपाही और मार्गदर्शक खो दिया है। उनकी कमी कांग्रेस पार्टी को हमेशा खलती रहेगी। मैं दुःख की इस घड़ी में शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं और दिवंगत आत्मा की शांति के लिये ईश्वर से प्रार्थना करता हूं। 

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित सभा में उपाध्यक्ष चंद्रप्रभाष शेखर, महामंत्रीद्वय राजीव सिंह और डाॅ. महेन्द्र सिंह चैहान ने कहा कि तिवारी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता थे। वे पार्टी में महत्वपूर्ण पदों पर रहे हैं। आज अचानक उनका इस तरह से निधन होना हम सभी लोगों को स्तब्ध कर गया है। पूरी प्रदेश कांग्रेस शोकाकुल है। हम सभी प्रार्थना करते हैं कि ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दे और परिवार और क्षेत्र के लोगों को जो आघात पहुंचा है, उसे सहन करने की शक्ति दे।

श्रद्धांजलि सभा में विधायक ओमकार मरकाम कांग्रेस पदाधिकारी प्रकाश जैन, भूपेन्द्र गुप्ता, गोर्की बैरागी, किशन पंत, फिरोज सिद्वीकी, जितेन्द्र मिश्रा, शाहवर आलम, विवेक त्रिपाठी, आशुतोष चैधरी, अभिषेक श्रीवास्तव, सुनील मिश्रा, रविशंकर पांडे, संगीता जोशी, कुंदन पंजाबी, रामशरण सिंह राणा, राम पंवार सहित बड़ी संख्या में कांगे्रसजन उपस्थित थे।

Share:


Related Articles


Leave a Comment