स्व. माधवराव सिंधिया की जयंती पर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम

खबरनेशन/Khabarnation  

भोपाल, प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. माधवराव सिंधिया की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में स्वर्गीय सिंधिया के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। उपस्थित पदाधिकारियों ने देश और प्रदेश में स्वर्गीय सिंधिया के योगदान का स्मरण किया। 

इस अवसर पर सर्व महासचिव व प्रवक्ता शाहवर आलम, प्रवक्ता योगेंद्र परिहार, किसान कांग्रेस के हामिद खान, आई टी सेल के महेश शर्मा, हुकुम यादव, विजय खत्री, कांग्रेस नेता संजीव शर्मा, जाकिर शाह, इरशाद अली सहित बड़ी संख्या में कांगे्रस कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम संचालन शाहवर आलम द्वारा किया गया।

Share:


Related Articles


Leave a Comment