प्रधानमंत्री जी के आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में अपार उत्साह महाकुंभ में इतिहास रचेंगे भाजपा कार्यकर्ता: राकेश सिंह


खबरनेशन/Khabarnation 

भोपाल। भोपाल के जंबूरी मैदान पर आयोजित कार्यकर्ता महाकुंभ में भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश के लाखों कार्यकर्ता देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह जी की विशेष उपस्थिति में नया इतिहास रचेंगे। यह लाखों कार्यकर्ता महाकुम्भ स्थल से प्रदेश में चौथी महाविजय का संकल्प लेकर अपने-अपने बूथ को मजबूत करने के लिए प्रस्थान करेंगे। प्रदेश भर के जिलों और मंडलों से भारी संख्या में कार्यकर्ताओं के जंबूरी मैदान पहुँचने की खबरे आ रही है।

                एक प्रेस विज्ञप्ति में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री राकेश सिंह ने बताया कि यह महाकुंभ विधानसभा चुनाव में चैथी महाविजय का शंखनाद तो होगा ही, 2019 के लोकसभा चुनाव की तैयारियों का भव्य शुभारंभ भी होगा। उन्होंने कहा कि महाकुंभ में प्रधानमंत्री जी के आगमन के हम कार्यकर्ताओं के लिए बड़े मायने है। उनके वैष्विक व्यक्तित्व से कार्यकर्ताओं को अदभुत उर्जा मिलेगी। इसी उर्जा के साथ कार्यकर्ता चुनाव के मैदान में उतरेगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह जी जिनके नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी निरंतर विजय प्राप्त करते हुए देष के 19 राज्यों में अपनी सरकार और पार्टी को दुनिया की सबसे अधिक संख्या के सदस्यों वाली पार्टी बनाया जा चुका है। उनकी उपस्थिति निष्चित तौर पर कार्यकर्ताओं में जबरदस्त जोष भरेगी।

    राकेश सिंह ने बताया कि महाकुंभ का आयोजन प्रातः 10 बजे प्रारंभ हो जायेगा। मंच पर प्रधानमंत्री जी, राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ संगठन महामंत्रीरामलाल जी, मुख्यमंत्री  शिवराजसिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष  राकेश सिंह, प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डाॅ. विनय सहस्रबुद्धे, राष्ट्रीय महामंत्रीअनिल जैन, राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय, केन्द्रीय मंत्री एवं प्रदेश चुनाव प्रबंध समिति के संयोजक नरेन्द्रसिंह तोमर, केन्द्रीय मंत्री थावरचन्द गेहलोत, केन्द्रीय राज्य मंत्री  वीरेन्द्र कुमार,  धर्मेन्द्र प्रधान, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा, राष्ट्रीय मंत्री ज्योति धुर्वे, प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत, सांसद एवं सह संयोजक प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति  फग्गनसिंह कुलस्ते, मंत्री एवं सह संयोजक प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति डाॅ. नरोत्तम मिश्रा, राज्यमंत्री एवं सह संयोजक प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति  लालसिंह आर्य, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विक्रम वर्मा,  सत्यनारायण जटिया,  नंदकुमारसिंह चैहान एवं पूर्व मुख्यमंत्री  कैलाश जोशी, उमा भारती और  बाबूलाल गौर उपस्थित रहेंगे। 

          तत्पष्चात प्रधानमंत्री के आगमन से पूर्व पार्टी के वरिष्ठ नेता क्रमश:  फग्गनसिंह कुलस्ते, नंदकुमारसिंह चौहान,  प्रभात झा,  थावरचन्द गेहलोत, श्री कैलाष विजयवर्गीय, सुश्री उमा भारती,नरेन्द्रसिंह तोमर एवं रामलाल जी राष्ट्रीय संगठन महामंत्री का उदबोधन होगा। प्रधानमंत्री जी के मंच पर आने के पश्चात प्रदेश अध्यक्ष स्वागत भाषण देंगे। तत्पष्चात मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान और राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का उदबोधन भी सुनने को मिलेगा।

       पुराने हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री जी की अगवानी मुख्यमंत्री  शिवराजसिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह, मध्यप्रदेश शासन के मंत्री पारसचन्द जैन,  अंतरसिंह आर्य, माया सिंह तथा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री अरविन्द भदौरिया करेंगे। प्रधानमंत्री पुराने हवाई अड्डे से हेलीकाप्टर द्वारा जंबूरी मैदान पर बनाए गए हैलीपेड पर पहुँचेंगे जहां प्रदेश शासन के राज्यमंत्री श्री विष्वास सारंग, महापौर आलोक शर्मा, सांसद  आलोक संजर और विधायक  विष्णु खत्री उनका स्वागत करेंगे।

       मंच के पीछे प्रदेश मंत्रीमंडल के सदस्य, भाजपा के प्रदेश पदाधिकारी, भोपाल के नगर जिला अध्यक्ष एवं ग्रामीण जिला अध्यक्ष प्रधानमंत्री जी का स्वागत करेंगे।

Share:


Related Articles


Leave a Comment