ऐतिहासिक होगा कार्यकर्ता महाकुम्भ: राकेश सिंह

खबरनेशन/Khabarnation  
कार्यक्रम स्थल पहुँचकर प्रदेश अध्यक्ष तैयारियों में लगे कार्यकर्ताओं से मिले

                भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद राकेश सिंह ने शुक्रवार को कार्यकर्ता महाकुंभ के कार्यक्रम स्थल जंबूरी मैदान पहुँचकर तैयारियों में लगे कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। उन्होंने तैयारियों का बारीकी से जायजा लेते हुए संतोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता महाकुम्भ ऐतिहासिक होगा।

                इस अवसर पर पत्रकार बंधुओं से चर्चा करते हुए श्री राकेश सिंह ने कहा कि राजधानी के जंबूरी मैदान में 25 सितंबर पं. दीनदयाल दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर होने वाले विश्व के सबसे बड़े कार्यकर्ता महाकुंभ की तैयारियां लगभग पूर्णता की ओर है। विभिन्न व्यवस्थाओं के पंडाल तैयार हो रहें है। अलग-अलग समितियां तैयारियों में जुटी हुई है। प्रदेश भर से आने वाले कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम में सुलभता हो, इस बात का खासा ध्यान रखा गया है। उनके साथ आयोजन समिति के संयोजक, वरिष्ठ मंत्री उमाशंकर गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष व विधायक रामेश्वर शर्मा सहित अन्य नेतागण उपस्थित थे।

                राकेश सिंह ने कहा कि 25 सितंबर का आयोजन राजनैतिक दृष्टि से भूतो न भविष्यति होगा। वहीं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री रामलाल, मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चैहान सहित पार्टी के केन्द्रीय नेताओं का मार्गदर्शन कार्यकर्ताओं को प्राप्त होगा। पार्टी का संपूर्ण नेतृत्व कार्यकर्ताओं में उर्जा का संचार करेगा। विश्व के सबसे बड़े कार्यकर्ता महाकुंभ से पार्टी के कार्यकर्ता जीत का मंत्र लेकर बूथ की ओर रवाना होंगे।

Share:


Related Articles


Leave a Comment