स्वाधीनता पर्व स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के अधूरे सपनों को पूरा करने का संकल्प दिवस: राकेश सिंह

खबरनेशन/khabrnation भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद  राकेश सिंह ने स्वाधीनता दिवस के अवसर पर प्रदेश की जनता एवं पार्टी के कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दी है।

                प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि स्वाधीनता प्राप्त करने के लिए स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने जीवन पर्यन्त संघर्ष किया और प्राण भी न्यौछावर कर दिए। सिंह ने कहा कि आजाद देश के लिए स्वाधीनता संग्राम सेनानियों ने सपने संजोए थे। उन्होंने राजनैतिक आजादी के साथ समाज के अंतिम छोर के व्यक्ति के जीवन में खुशहाली का सपना देखा था। हमें उनके जीवन में खुशहाली लाने के लिए आज के पुनीत अवसर पर संकल्प लेना चाहिए। जो जहां हैं अपने कृतित्व से जो कुछ करने में सक्षम हैं उसे पूरा करने में जुट जाएं। पं. दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानव दर्शन को समाज के अंतिम व्यक्ति की खुशहाली का माध्यम बनाएं। प्रदेश अध्यक्ष सिंह ने आग्रह किया कि स्वाधीनता पर्व पर संविधान प्रदत्त अधिकारों के साथ नागरिक कर्तव्यों के प्रति भी हम उन्मुख हों।

Share:


Related Articles


Leave a Comment