राज्यपाल पटेल का दौरा कार्यक्रम
खबरनेशन/Khabarnation भोपाल : राज्यपाल आनंदीबेन पटेल मंगलवार सुबह 10.30 बजे भोपाल से कार द्वारा रायसेन के लिये रवाना होंगी। प्रात:11.30 बजे कीरतनगर रायसेन में पर्यटन विभाग के कार्यक्रम में भाग लेंगी। कार्यक्रम उपरांत भोजपुर के लिये रवाना होंगी। भोजपुर में पंचायत भवन का लोकार्पण करेंगी।
राज्यपाल भोजपुर से गौहरगंज जायेंगी और स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगी। गौहरगंज से भीमबेटिका पहुँचकर एनजीओ, रेडक्रास सोसायटी, समाज के प्रबुद्धजनों से चर्चा करेंगी। दोपहर 3.30 बजे भीमबेटिका से नानाखेडी ग्राम पंचायत के लिये रवाना होंगी। यहाँ डेयरी प्रोजेक्ट का अवलोकन करेंगी। राज्यपाल अपरान्ह 4.30 बजे मण्डीदीप पहुँचकर थर्माकोल शीट इंडस्ट्री का अवलोकन कर भोपाल के लिये रवाना होंगी।
Related Articles
Leave a Comment
Warning! please config Disqus sub domain first!