कांग्रेस के प्रवासी राजनेताओं में बौखलाहट उनकी मनोवैज्ञानिक व्यथा है: गोटिया

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद गोटिया ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ के बयान को कांग्रेस की मनोवैज्ञानिक समस्या बताते हुए कहा कि इस बौखलाहट के पीछे प्रवासी राजनेताओं की हीनग्रंथि और संकीर्ण मानसिकता है। उन्हें जो प्रदेश उनके शासनकाल में 2003 तक गहन अंधकार में डूबा था आज वहां बिना अवरोध के 24घंटा बिजली मिलना कांग्रेस की अपनी निजी समस्या है। प्रदेश की जनता गांव, किसान का इससे कुछ लेना देना नहीं है।
 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता अब तक मध्यप्रदेश को साफ्ट स्टेट मानकर राजनैतिक पर्यटन करते रहे है। चंद घंटों का पर्यटन कर वायदा, इरादा करते रहे है और जनता का भावनात्मक दोहन करना उनका शगल रहा है। उनके वायदे, इरादे सहित विकास की सभी संभावनाएं शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में भाजपा सरकार द्वारा पूरा किया जाता देखते है तो सीने में सांप लोट जाता है और जनता के लिए घड़ियाली आंसू बहाकर राजनीति की इतिमान लेते है। उन्हें लगता है कि कांग्रेस तो आजादी के बाद सिर्फ साढ़े सात लाख हेक्टेयर सिंचाई कर पायी है लेकिन भाजपा सरकार ने हर खेत को पानी पहुंचाने के लिए 40 लाख हेक्टेयर सिंचन क्षमता का सृजन कर दिया। जो पिछड़ता किसान वोट बैंक था उसकी हैसियत बढ़ा दी है और वोट बैंक छीन लिया।
 

गोटिया ने कहा कि किसान पुत्र के नेतृत्व में शिवराजसिंह सरकार ने किसानों पर भार नहीं डाला। अलबत्ता सुविधाए बढाई है। जो गेहूं कांग्रेस ने 600 रूपए क्विंटल खरीदा आज उसका विक्रय मूल्य सरकार ने 2000 रूपए क्विंटल तक बढ़ा दिया है। पांच हार्स पावर सिंचाई मोटर पर जो शुल्क कांग्रेस सरकार लेती थी उसमें दमड़ी भी नहीं बढ़ायी है। किसान को फसल का भावांतर मूल्य मिलने जैसी कल्पना कांग्रेस ने कभी नहीं की होगी। जहां कांग्रेस गेहूं का दाना नहीं खरीदती थी वहां आज किसान का एक एक दाना खरीदकर सरकार 1.98 लाख मैट्रिक टन गेहूं किसान से ले चुकी है। कांग्रेस के समय जिस प्याज का मूल्य किसान को 2 रूपए किलो नहीं मिलता था शिवराज सिंह चौहान ने उसे 8 रूपए किलो में खरीद कर किसान को राहत पहुंचाई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपनी धार खो चुकी है। नेता अपना इकबाल खो चुके है। वे मनोवैज्ञानिक व्यथा से मुक्त हो क्योंकि गांव, गरीब, किसान परस्त भाजपा की सरकार शिवराज के नेतृत्व में आने वाले 20 बरसों तक किसानों के आशीर्वाद से डिगने वाली नहीं है। भाजपा की चौदह राज्यों में सरकार है। पांच राज्यों में सहयोगी दलों के साथ सरकार है। कांग्रेस सिमटती जा रही है। जनता ने कांग्रेस को भुगता है और 14 वर्षों में देखा है कि भाजपा जो कहती है उसे पूरा कर दिखाती है। (खबरनेशन / Khabarnation)
 

Share:


Related Articles


Leave a Comment