नारी सशक्तिकरण नारा नहीं मध्यप्रदेश में एक वास्तविकता

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री कृष्णा गौर ने कहा कि महिला सशक्तिकरण को भारतीय जनता पार्टी और भाजपा शासित सरकारों ने योजनाओं के माध्यम से साबित किया हैं। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मुख्यमंत्री महिला कोष का गठन कर बेसहारा महिलाओं के लिए सामाजिक आर्थिक कवच दिया हैं।
 

उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार ने देश में सबसे पहले महिलाओं को स्थानीय निकायों में 50 प्रतिशत आरक्षण देने के साथ सरकारी नौकरियों में एक तिहाई आरक्षण देकर नारी शक्ति का स्वाभिमान और आत्मविश्वास जगाया हैं। राजकाज में महिलाओं का प्रतिनिधित्व बढ़ाया गया हैं। सरकारी स्तर पर अधिवक्ताओं की नियुक्ति में उन्हें प्राथमिकता देकर अदालतों में महिला पक्ष को सशक्त बना दिया हैं।
 

गौर ने कहा कि आर्थिक रूप से महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए उन्हें स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराये जा रहे हैं। महिला स्वरोजगार समूहों को शालाओं के बच्चे-बच्चियों की यूनिफार्म, आंगनबाड़ी में वितरित होने वाला टेक होम राशन बनाने का काम भी स्वसहायता समूहों को सौंप कर महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण का द्वार खोला गया हैं। गौर ने कहा कि इन कार्यों के लिए वित्तीय संसाधन जुटाने के लिए महिलाओं के फेडरेशन को कर्ज दिलाने के लिए सरकार गारन्टर बनकर भी खड़ी हैं। गौर ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान की नारी पोषक पहल के लिए उनका आभार व्यक्त किया हैं।

(खबरनेशन / Khabarnation)
 

Share:


Related Articles


Leave a Comment