आर्थिक प्रबंधन और नियोजन की मिसाल बनीं अमगवाँ की महिलाएँ

भोपाल। अनूपपुर जिले में पुष्पराजगढ़ विकासखंड के संकुल भेजरी की ग्राम पंचायत अमगवाँ का महिला शक्ति ग्राम संगठन आर्थिक प्रबंधन एवं नियोजन के लिये पहचाना जाता हैं। इस संगठन की सदस्य महिलाओं ने राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन में दीनदयाल अंत्योदय योजना की सहायता से स्टोन डस्ट से ईंट निर्माण का व्यवसाय शुरू किया हैं। इस कार्य मे संगठन से जुड़ी 15 महिलाओं ने भागीदारी की। इन महिलाओं ने लीक से हटकर व्यवसाय की नई राह खुद बनाई हैं। 

महिलाओं को ईंट बनाने के लिए कच्चा माल पास के स्टोन क्रशर से आसानी से मिल जाता हैं। क्षेत्र में निर्माण कार्यों में ईट की मांग भी निरंतर बनी हुई हैं। ये महिलाएँ आज पूरे जिले में आर्थिक प्रबंधन और नियोजन की मिसाल बन गई हैं।

समूह की सदस्य लल्ली बाई बताती हैं कि राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन में म.प्र.दीनदयाल अंत्योदय योजना के पीएफटी द्वारा समूह की सदस्यों को ईंट निर्माण कार्य के लिये प्रशिक्षित किया गया था। ईंट निर्माण के लिये स्टोन डस्ट नजदीकी दोनिया स्टोन क्रशर से प्राप्त हो जाती हैं। यह समूह हाल ही में बना हैं। समूह के सदस्यों ने 12 हजार ईंटों का निर्माण कर 20 हजार की शुद्ध आय अर्जित की हैं। इन ईंटों का प्रयोग क्षेत्र में लगभग 45 शौचालयों के निर्माण में किया गया हैं।

ग्राम अमगवाँ की इन महिलाओं ने संकल्प लिया हैं सब मिलकर इस उद्योग को समृद्ध बनाएंगे। समूह की लल्ली बाई, नेमवती, संतवती, दोनिया बाई, खुजिया बाई, मुन्नी बाई, अमरतिया बाई, कमलवती, दुर्गा बाई, चन्द्रवती, रूगी बाई और बिसमोतीन बाई ने नये लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ना शुरू कर दिया हैं। (खबरनेशन / Khabarnation)

Share:


Related Articles


Leave a Comment