उप राष्ट्रपति नायडू का प्रदेश आगमन पर भव्य स्वागत

मुख्यमंत्री चौहान ने की अगवानी

भोपाल। उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू का आज भोपाल आगमन पर विमानतल पर भव्य स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उप राष्ट्रपति नायडू की अगवानी की।

उप राष्ट्रपति का विधानसभा अध्यक्ष सीतासरन शर्मा, वन मंत्री डॉ. गौरीशंकर शेजवार, जनसम्पर्क मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र, सहकारिता राज्य मंत्री विश्वास सारंग, सांसद आलोक संजर, महापौर आलोक शर्मा, विधायकगण एवं जन-प्रतिनिधियों ने आत्मीय स्वागत किया।

इस अवसर पर मुख्य सचिव बी.पी. सिंह, प्रभारी डीजीपी वी.के. सिंह सहित प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

(खबरनेशन / Khabarnation)
 

Share:


Related Articles


Leave a Comment